काशीपुर के कुंडेश्वरी चौकी क्षेत्र अंतर्गत ढकिया नंबर एक में सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा के तहत खनन सामग्री से लदे डंपर की चपेट में आने से बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया और आक्रोशित भीड़ ने डंपर में आग लगा दी।
कुंडेश्वरी पुलिस चौकी क्षेत्र के ढकिया नंबर एक शिवनगर निवासी जयपाल सिंह (60) सोमवार सुबह अपने घर से बाइक पर सवार होकर गांव के पास निवासी अपने बेटे सोनू के घर जा रहे थे। घर से कुछ ही दूरी पर पीछे से आ रहे खनन सामग्री लदे डंपर ने उन्हें चपेट में ले लिया, जिससे उनकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही आसपास के लोग बड़ी संख्या में मौके पर जमा हो गए। घटना से आक्रोशित लोगों ने डंपर में आग लगा दी, वहीं हादसे से इलाके में तनाव की स्थिति बन गई।सूचना मिलते ही एसपी स्वप्न किशोर सिंह, कोतवाली प्रभारी हरेंद्र चौधरी भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचा और हालात को काबू में किया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक जयपाल सिंह दूध का कारोबार करते थे। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है और डंपर चालक की तलाश की जा रही है।

संपादक – जसपुर टाइम्स
पता – लकड़ी मंडी चौराहा, पतरामपुर रोड, जसपुर, 244712
संपर्क – 9927277888
व्हाट्सप्प – 8279368237

More Stories
श्री केदारनाथ धाम यात्रा 2026: यात्रियों को मिल रही त्वरित एवं प्रभावी चिकित्सा सुविधा
राम नगरी में बनेगा धामी सरकार का ड्रीम प्रोजेक्ट राज्य अतिथि गृह, श्रद्धालुओं को सहूलियत और संस्कृति को मिलेगा राष्ट्रीय मंच
सीएम धामी के निर्देश पर जिलाधिकारी विशाल मिश्रा स्वयं ग्राउंड जीरो पर पहुंचकर व्यवस्थाओं की निगरानी