काशीपुर में आईटीआई कोतवाली क्षेत्र के नीझड़ा फार्म के पास तेज आवाज में डीजे बजाने से टोकने पर कुछ लोगों ने एक युवक से मारपीट कर घायल कर दिया। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर के आधार पर तीन नामजद समेत पांच लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
जसपुर खुर्द के नीझड़ा फार्म निवासी संदीप कुमार पुत्र सतीश कुमार ने आईटीआई कोतवाली पुलिस में तहरीर सौंपी। इसमें बताया कि बीती 8 फरवरी की दोपहर लगभग तीन बजे उसके घर के पास स्थित एक रेस्टोरेंट पर कुछ लोग तेज आवाज में डीजे बजा रहे थे और पार्टी कर रहे थे। संदीप ने बताया कि जब वह और उसके चाचा मुरारीलाल ने डीजे की आवाज कम करने को कहा तो आरोपियों ने उन दोनों के साथ अभद्रता करते हुए शाम को जान से मारने की धमकी दी।आरोप लगाया कि शाम लगभग छह बजे आदित्य नेगी, नीरज नेगी,गुररानी और उसके साथ पांच अन्य अज्ञात लोग एकराय होकर लाठी-डंडों से लैस होकर उसके घर में घुस गए। हमलावरों ने जान से मारने की नीयत से उस पर हमला कर दिया। शोर-शराबा होने पर उसके चाचा मुरारीलाल, गौरव सिंह सहित अन्य लोग मौके पर आ पहुंचे। मारपीट में संदीप गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे इलाज के लिए एलडी भट्ट उप जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर तीन नामजद समेत पांच अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है

संपादक – जसपुर टाइम्स
पता – लकड़ी मंडी चौराहा, पतरामपुर रोड, जसपुर, 244712
संपर्क – 9927277888
व्हाट्सप्प – 8279368237

More Stories
उत्तराखंड के मीडिया प्रतिनिधिमंडल ने हैदराबाद प्रेस दौरे पर भारतीय राष्ट्रीय महासागर सूचना सेवा केंद्र का किया दौरा
मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए ₹ 63 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति
सीमांत क्षेत्र में शहीद स्मारक एवं विशाल तिरंगे का लोकार्पण, सीएम धामी ने वीर शहीदों को किया नमन