जसपुर। फाल्गुन मास की चतुदर्शी तिथि को आने वाले महाशिवरात्रि के पर्व पर पवित्र गंगाजल भरकर कांवड़ लाने वाले श्रद्धालुओं का नगर में आगमन शुरू हो गया है। बुधवार को जसपुर में कांवड़ियों की सेवा के लिए शिव भक्तों ने जगह-जगह शिविर लगा दिए हैं। एक और जहां दूर-दूर से सुंदर ढंग से सजाई गई कांवड़ श्रद्धापूर्वक कंधों पर उठाए श्रद्धालुओं के उत्साह के साथ पहुंचने लगे हैं। इनके स्वागत के लिए नगर में जगह जगह पर शिविर लगाए गए हैं। वहीं पुलिस के अनुरोध पर एसडीएम ने विभागों को कांवड़ियों की सुरक्षा इंतजाम का पत्र भेजा है।

संपादक – जसपुर टाइम्स
पता – लकड़ी मंडी चौराहा, पतरामपुर रोड, जसपुर, 244712
संपर्क – 9927277888
व्हाट्सप्प – 8279368237

More Stories
जसपुर क्षेत्र में 08 अल्ट्रासाउंड केंद्रों का औचक निरीक्षण, 03 केंद्रों को नोटिस जारी
किसान क्लब काशीपुर कृषको की वैठक,
अल्मोड़ा: डीजी के आश्वासन पर लैब तकनीशियनों का आंदोलन खत्म