ग्रीष्मकालीन चुनौतियों से निपटने के लिए तीनों ऊर्जा निगमों को तैयारी करने को कहा
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पावर ट्रांसमिशन कारपोरेशन ऑफ उत्तराखंड लिमिटेड (पिटकुल) की समीक्षा बैठक में वितरण हानियां और बिजली चोरी पर जीरो टॉलरेंस के निर्देश दिए। उन्होंने सख्त रुख दिखाते हुए कहा कि परियोजनाओं के भूमि आवंटन का काम एक सप्ताह में पूरा किया जाए।
बृहस्पतिवार को सीएम धामी ने सचिवालय में पिटकुल की समीक्षा बैठक ली। बैठक में गत वर्षों में पूर्ण की गई महत्वपूर्ण परियोजनाओं की उपलब्धियों, एडीबी पोषित एवं नॉन-एडीबी पोषित गतिमान परियोजनाओं, मुख्यमंत्री की ओर से शिलान्यास की गई परियोजनाओं, मुख्यमंत्री घोषणा से
संबंधित कार्यों तथा आरईसी, पीएफसी पोषित योजनाओं की स्थिति की विस्तृत समीक्षा की गई।
मुख्यमंत्री ने विद्युत वितरण हानि को न्यूनतम करने, विद्युत चोरी पर सख्ती से रोक लगाने और वितरण लॉस में लापरवाही बरतने वालों पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए। ग्रीष्मकालीन
सीजन को देखते हुए यूजेवीएनएल, पिटकुल एवं यूपीसीएल को अभी से समस्त तैयारियां सुनिश्चित करने, औपचारिकताओं को मार्च तक पूर्ण कर अप्रैल तक परियोजनाओं के शुभारंभ के लिए प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।
सीएम धामी ने कहा कि सीएसआर मद में प्राप्त धनराशि के लिए पृथक खाता खोलकर उसका अधिकतम एवं बहु-रचनात्मक उपयोग सुनिश्चित किया जाए। विभिन्न जिलों में एडीबी पोषित उपकेंद्रों से संबंधित प्रकरणों का त्वरित निस्तारण कर कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। एडीबी पोषित द्वितीय चरण के अंतर्गत बहादराबाद (हरिद्वार), कोटद्वार (पौड़ी), भिकियासैंण (अल्मोड़ा), कपकोट (बागेश्वर) एवं नंदप्रयाग (चमोली) में भूमि आवंटन एवं
स्थानांतरण की प्रक्रिया एक सप्ताह में पूर्ण की जाए। इस मौके पर पिटकुल के एमडी पीसी ध्यानी ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त पावर लाइन पत्रिका ने पिटकुल को पावर लाइन ट्रांस टेक इंडिया अवार्ड-2025 से सम्मानित किया है। पिटकुल ने वित्तीय वर्ष 2024-25 में अब तक का सर्वाधिक 1243 करोड़ रुपये का लाभांश उत्तराखंड सरकार को दिया है। 22 परियोजनाएं पूर्ण हुई, जिनमें से 12 परियोजनाएं क्षमता वृद्धि से संबंधित हैं। बैठक में मुख्य सचिव आनंदबर्द्धन, प्रमुख सचिव आरके सुधांशु, आर मीनाक्षी सुंदरम, सचिव पंकज पांडेय, सी रवि शंकर, विनय शंकर पाण्डेय, यूजेवीएनएल एमडी संदीप सिंघल, यूपीसीएल एमडी अनिल कुमार मौजूद रहे।

संपादक – जसपुर टाइम्स
पता – लकड़ी मंडी चौराहा, पतरामपुर रोड, जसपुर, 244712
संपर्क – 9927277888
व्हाट्सप्प – 8279368237

More Stories
सांसद अजय भट्ट ने सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं की गहनता से समीक्षा
केंद्र सरकार ने उत्तराखंड कैडर के तीन वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों को केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर दी तैनाती
एसएसपी पौड़ी श्री सर्वेश पंवार के निर्देशन में अभियान को मिली सफलता