देहरादून।भारतीय उद्यमिता विकास संस्थान (EDII) द्वारा आज आयोजित एक दिवसीय We Utsav कार्यक्रम में महिला उद्यमियों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से बेंगलुरु के कोरमंगला इंडोर स्टेडियम में भारत के आठ राज्यों ने अपनी-अपनी संस्कृति का प्रदर्शन किया। इस अवसर पर उत्तराखण्ड की लोक कला ऐपण को प्रस्तुत करते हुए लोक कलाकार सुश्री ज्योति जोशी ने ऐपण की महत्ता एवं इसकी परंपरागत विशेषताओं की विस्तृत जानकारी दी।
कार्यक्रम में आने वाले स्थानीय लोगों द्वारा उत्तराखण्ड की लोक कला ऐपण को अत्यंत सराहा गया । उल्लेखनीय है कि सुश्री ज्योति ने उत्तराखण्ड विधानसभा भवन, देहरादून तथा उत्तराखण्ड विधानसभा भवन (गैरसैंण) में भी ऐपण कला की भव्य प्रस्तुति देकर इसकी सुंदरता को व्यापक रूप से स्थापित किया है।

संपादक – जसपुर टाइम्स
पता – लकड़ी मंडी चौराहा, पतरामपुर रोड, जसपुर, 244712
संपर्क – 9927277888
व्हाट्सप्प – 8279368237

More Stories
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को परेड ग्राउण्ड, देहरादून में महिला जन आक्रोश रैली में प्रतिभाग किया
मुख्यमंत्री धामी बोले, हिमालयी राज्य आपसी सहयोग और अनुभवों से करें नीति निर्माण
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्व. हेमवती नंदन बहुगुणा जी की जयंती के अवसर पर उनका भावपूर्ण स्मरण किया