April 25, 2026

Jaspur Times

News Portal

जनपद के हथकरघा बुनकरों/हस्तशिल्पियों तथा लघु उद्यमियों को वितीय वर्ष 2025-26 का मिलेगा पुरस्कार

रूद्रपुर 17 फरवरी, 2026 – महाप्रबंधक उद्योग विपिन कुमार ने बताया कि जनपद के हथकरघा बुनकरों/हस्तशिल्पियों तथा लघु उद्यमियों को वितीय वर्ष 2025-26 हेतु उनके द्वारा उत्पादित विशिष्ट उत्पादों की उत्कृष्टता के आधार पर हथकरघा/हस्तशिल्प एवं लघु उद्योग पुरुस्कार दिया जाना है। यह पुरस्कार जिला स्तरीय एवं राज्य स्तरीय होगा। उन्होने बताया कि उत्कृष्ट बुनकरों/हस्तशिल्पियों एवं लघु उद्यमियों का चयन जिला स्तरीय एवं राज्य स्तरीय हेतु गठित समिति द्वारा किया जायेगा।
महाप्रबंधक उद्योग ने बताया कि बुनकरों/हस्तशिल्पियों पुरस्कार हेतु बुनकर एव हस्तशिल्पी अथया उसका उद्योग जो उद्योग निदेशालय उत्तराखण्ड द्वारा अथवा विकास आयुक्त हथकरघा / हस्तशिल्प भारत सरकार के अधीन बुनकर एवं हस्तशिल्पी के रूप में पंजीकृत हो. पात्र होगे। उत्तराखण्ड राज्य के अन्तर्गत पंजीकृत हस्तकला/हथकरघा के निजी दस्तकार सहकारी समितिया तथा पंजीकृत अशासकीय संस्थानों के हस्तशिल्पी एंव बुनकर पात्र होंगे। बुरकर एंव हस्तशिल्पी जिसकी सहकारी समिति/सस्था किसी भी प्रकार से विभागीय/बैंक ऋण के डिफाल्टर न हो पात्र होंगे।
महाप्रबंधक उद्योग ने बताया लघु स्तरीय उद्योगों के उद्यमियों के पुरस्कार हेतु उत्तराखण्ड शासन ने उद्योग विभाग के अन्तर्गत स्थाई रूप से ऐसी लघु स्तरीय इकाईयां जो विगत तीन वर्षों से निरन्तर उत्पादनरत हो (विगत तीन वर्षों की ऑडिट बैलेंसशीट) पात्र होंगे। ऐसी लघु स्तरीय इकाईयां जो किसी भी बैंक विभागीय डिफाल्टर न हो पात्र होंगे।

महाप्रबंधक उद्योग ने बताया योजनान्तर्गत आवेदन हेतु आवेदन पत्र दो प्रतियों में निर्धारित रूप पत्र के साथ (रू0 50.00 का डिमान्ड ड्राफ्ट जो महाप्रबन्धक जिला उद्योग केन्द्र, उधमसिंह नगर के पक्ष में देय होगा) आवेदन पत्र किसी भी कार्य दिवस में महाप्रबन्धक जिला उद्योग केन्द्र रूद्रपुर एवं प्रभारी राजकीय डिजाईन सेन्टर काशीपुर के कार्यालय से प्राप्त किये जा सकते हैं। उन्होने बताया कि आवेदन पत्र के साथ आधार कार्ड की प्रति, बैंक पासबुक की प्रति एवं पासपोर्ट साईज की फोटो सलग्न कर मय उत्पाद के सहित 25 फरवरी, 2026 सांय 05 बजे तक सम्पूर्ण औपचारिकओं के साथ महाप्रबन्धक जिला उद्योग केन्द्र रूद्रपुर एवं प्रभारी राजकीय डिजाईन सेन्टर, काशीपुर के कार्यालय में किसी भी कार्य दिवस में जमा किये जा सकते हैं।

You may have missed