जसपुर में तैनात आरक्षी चालक नागेंद्र कुमार के आकस्मिक निधन से पुलिस विभाग में शोक की लहर दौड़ गई। उनके असमय निधन को पुलिस परिवार ने अपूरणीय क्षति बताया है।
जनपद पुलिस द्वारा जारी शोक संदेश में कहा गया कि नागेंद्र कुमार एक कर्तव्यनिष्ठ और समर्पित कर्मचारी थे। उनके निधन से विभाग को गहरा आघात पहुंचा है। समस्त पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए ईश्वर से उन्हें अपने श्रीचरणों में स्थान देने की कामना की।
साथ ही शोक-संतप्त परिवार को इस कठिन समय में धैर्य, साहस और शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की गई। जनपद पुलिस ने कहा कि इस दुखद घड़ी में पूरा पुलिस परिवार मृतक के परिजनों के साथ खड़ा है।
उधम सिंह नगर पुलिस ने भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित कर दिवंगत आत्मा को नमन किया।

संपादक – जसपुर टाइम्स
पता – लकड़ी मंडी चौराहा, पतरामपुर रोड, जसपुर, 244712
संपर्क – 9927277888
व्हाट्सप्प – 8279368237

More Stories
सांसद अजय भट्ट ने सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं की गहनता से समीक्षा
केंद्र सरकार ने उत्तराखंड कैडर के तीन वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों को केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर दी तैनाती
एसएसपी पौड़ी श्री सर्वेश पंवार के निर्देशन में अभियान को मिली सफलता