रूद्रपुर 22 फरवरी 2026 ।
जिला अधिकारी नितिन सिंह भदौरिया के निर्देशानुसार परिवहन विभाग द्वारा 22 फरवरी रविवार को 03 सचल दलों का गठन कर अलग-अलग क्षेत्रों में खनन में लिप्त ओवरलोड भारवाहनों, भारवाहनों में बिना तिरपाल ढक कर उपखनिज का परिवहन करने, बिना एचएसआरपी नंबर प्लेट संचालित वाहनों के विरुद्ध सघन चेकिंग अभियान चलाया गया।
उक्त के क्रम में रुद्रपुर-गदरपुर क्षेत्र में परिवहन कर अधिकारी गोविन्द सिंह के नेतृत्व में 19 वाहनों का चालान कर 02 वाहनों को सीज किया गया।
सितारगंज क्षेत्र में परिवहन कर अधिकारी तारकेन्द्र वैष्णव के नेतृत्व में 13 वाहनों का चालान किया गया।
किच्छा – पुलभट्टा क्षेत्र में परिवहन कर अधिकारी श्री रमेश कुमार सुनेजा द्वारा आज रात्रि में नशे की हालत में वाहन का संचालन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध चेकिंग अभियान चलाया जायेगा।
सहायक संभागीय अधिकारी नवीन सिंह ने कहा कि जिलाधिकारी के निर्देशानुसार भविष्य में भी ओवरलोड भारवाहनों, खनन में लिप्त भारवाहनों एवं मोटरयान अधिनियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के विरुद्ध कठोर प्रवर्तन कार्यवाही की जाएगी।

संपादक – जसपुर टाइम्स
पता – लकड़ी मंडी चौराहा, पतरामपुर रोड, जसपुर, 244712
संपर्क – 9927277888
व्हाट्सप्प – 8279368237

More Stories
सांसद अजय भट्ट ने सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं की गहनता से समीक्षा
केंद्र सरकार ने उत्तराखंड कैडर के तीन वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों को केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर दी तैनाती
एसएसपी पौड़ी श्री सर्वेश पंवार के निर्देशन में अभियान को मिली सफलता