April 24, 2026

Jaspur Times

News Portal

गोर्खा हिमालयन फेस्टिवल के समापन कार्यक्रम में प्रतिभाग करते कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी

देहरादून, 22 फरवरी। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने देहरादून के जसंवत मैदानमें शहीद दुर्गामल्ल मेमोरियल ट्रस्ट द्वारा आयोजित गोर्खा हिमालयन फेस्टिवल के समापन कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि प्रतिभाग किया। इस दौरान उन्होंने स्टालों का अवलोकन किया और आयोजकों को गोर्खा हिमालयन फेस्टिवल सफलता की बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

उन्होंने कहा कि यह आयोजन केवल एक सांस्कृतिक उत्सव नहीं, बल्कि वीरता, त्याग, परंपरा और गौरव की उस अमर गाथा का उत्सव है, जिसे गोर्खा समाज ने अपने साहस और राष्ट्रभक्ति से सदैव जीवित रखा है। गोर्खा समाज ने सदैव भारत की रक्षा, एकता और अखंडता में अतुलनीय योगदान दिया है। उन्होंने कहा कि चाहे सीमाओं की रक्षा हो, सेना में शौर्य हो, या समाज निर्माण में सहभागिता गोर्खा समुदाय हर क्षेत्र में अग्रणी रहा है। उन्होंने कहा कि गोर्खा समाज की संस्कृति, भाषा, परंपराएँ और अनुशासन भारतीय विविधता को और भी समृद्ध बनाते हैं।

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि यह फेस्टिवल हमारी नई पीढ़ी को अपनी जड़ों से जोड़ने का एक महत्वपूर्ण माध्यम है। यहाँ प्रस्तुत लोकनृत्य, लोकसंगीत, पारंपरिक वेशभूषा, भोजन और कला न केवल गोर्खा संस्कृति की पहचान हैं, बल्कि ष्एक भारतदृश्रेष्ठ भारतष् की भावना को भी मजबूत करते हैं। उन्होंने कहा कि यह आयोजन समाज में आपसी भाईचारे, सांस्कृतिक गौरव और राष्ट्रीय एकता को और अधिक सुदृढ़ करेगा। मंत्री जोशी ने कहा कि राज्य सरकार भी गोर्खा समाज के कल्याण, सम्मान और विकास के लिए प्रतिबद्ध है तथा भविष्य में भी हर संभव सहयोग प्रदान करती रहेगी।

इस अवसर पर समिति के संस्थापक आचार्य डॉ. सुशांत महाराज, अध्यक्ष कमला थापा, निर्मला जोशी, गोखाली सुधार सभा के अध्यक्ष पदम सिंह थापा, राजन शाही, ज्योति कोटिया, प्रभा शाह सहित कई लोग उपस्थित रहे।

You may have missed