खटीमा की देवभूमि धर्मशाला कालोनी में वृद्ध महिला जानकी चंद (65) की हत्या कुछ पैसों के लिए उनके ही भतीजे ने की थी। शनिवार को पुलिस नेकी हत्याकांड का खुलासा करते हुए हत्यारोपी भतीजे को गिरफ्तार कर लिया।
खटीमा कोतवाली में खुलासा करते हुए एसएसपी अजय गणपति ने बताया कि 18 फरवरी (बुधवार) की देर रात्रि सितारगंज रोड स्थित देवभूमि धर्मशाला कालोनी में एक मकान के अंदर वृद्ध महिला जानकी चंद का शव खून से लथपथ पड़ा होने की सूचना मिली थी। जिस पर खटीमा कोतवाली पुलिस ने उच्च अधिकारियों को सूचित कर घटनास्थल का मौका मुआयना किया गया। साथ ही फील्ड यूनिट व आरएफएसएल कुमाऊं यूनिट टीम ने भी मौके पर पहुंचकर फिंगर प्रिंट व महत्वपूर्ण साक्ष्य संकलित किए । उन्होंने बताया कि मृतका के पुत्र की तहरीर पर अज्ञात के विरुद्ध हत्या का मुकदमा दर्ज कर खुलासे के लिए टीमों का गठन किया गया। लगभग 60 से 70 सीसीटीवी कैमरों और लोगों से जानकारी जुटाई गई। जांच के दौरान इस हत्याकांड में मृतका जानकी देवी के भतीजे आदर्श कालोनी, डिग्री कालेज रोड खटीमा निवासी रवि चंद का नाम प्रकाश में आया। जिस पर खटीमा कोतवाली पुलिस ने रवि चंद को झनकट क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया।

संपादक – जसपुर टाइम्स
पता – लकड़ी मंडी चौराहा, पतरामपुर रोड, जसपुर, 244712
संपर्क – 9927277888
व्हाट्सप्प – 8279368237

More Stories
सांसद अजय भट्ट ने सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं की गहनता से समीक्षा
केंद्र सरकार ने उत्तराखंड कैडर के तीन वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों को केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर दी तैनाती
मुरादाबाद में अल्बीना बेकरी मालिक असद हत्याकांड: दो आरोपी गिरफ्तार, मुख्य साजिशकर्ता की तलाश तेज