जसपुर। होली से पहले मिलावट रोकने के लिए खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने चेकिंग अभियान चलाया।
टीम ने डेयरी और विभिन्न मिष्ठान की दुकान से दूध एवं बर्फी के सात नमूने लेकर जांच के लिए रुद्रपुर लैब भेजे हैं। स्वास्थ्य सचिव सचिन कुर्वे के निर्देश पर शुक्रवार को सहायक आयुक्त ललित मोहन पांडे के नेतृत्व में टीम ने मुख्य बाजार में चेकिंग की।
इस दौरान व्यापारियों को अन्य राज्यों से केवल लाइसेंसधारी विक्रेताओं से ही सामान खरीदने के निर्देश दिए। विभाग ने जनता से अपील की कि मिलावट की शिकायत टोल फ्री नंबर 18001804246 पर करें।

संपादक – जसपुर टाइम्स
पता – लकड़ी मंडी चौराहा, पतरामपुर रोड, जसपुर, 244712
संपर्क – 9927277888
व्हाट्सप्प – 8279368237

More Stories
गढ़वाल जनपद में हुई वाहन दुर्घटना पर शोक व्यक्त करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की
अनुभवों के आदान-प्रदान से प्रभावी नीति निर्माण से हिमालयी राज्य का निर्माण संभव
श्री केदारनाथ धाम यात्रा 2026: यात्रियों को मिल रही त्वरित एवं प्रभावी चिकित्सा सुविधा