जसपुर : डीएम के आदेश पर स्थानीय प्रशासन ने स्कूल की भूमि को अवैध कब्जाधारियों से मुक्त कराया। साथ ही भूमि पर शिक्षा विभाग को कब्जा दिला दिया। एसडीएम राहुल शाह ने जानकारी देते हुए बताया कि ग्राम भोगपुर के खसरा संख्या 403 की भूमि पर किसी ग्रामीण ने अवैध कब्जा कर रखा था। मामले में शिकायत के बाद डीएम ने कब्जा हटवाने के आदेश जारी किए हैं। डीएम के आदेश पर तहसीलदार दलीप सिंह सोमवार को प्रभारी बीईओ हरिबाबू निरंजन, राजस्व कर्मी तथा पुलिस टीम समेत भोगपुर स्थित स्कूल पहुंचे। वहां टीम ने स्कूल की भूमि से अवैध कब्जा हटाकर शिक्षा विभाग को कब्जा दिलवाया। एसडीएम ने बताया कि शासकीय भूमि की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता में है।

संपादक – जसपुर टाइम्स
पता – लकड़ी मंडी चौराहा, पतरामपुर रोड, जसपुर, 244712
संपर्क – 9927277888
व्हाट्सप्प – 8279368237

More Stories
सांसद अजय भट्ट ने सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं की गहनता से समीक्षा
केंद्र सरकार ने उत्तराखंड कैडर के तीन वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों को केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर दी तैनाती
एसएसपी पौड़ी श्री सर्वेश पंवार के निर्देशन में अभियान को मिली सफलता