March 7, 2026

Jaspur Times

News Portal

मुरादाबाद में अल्बीना बेकरी मालिक असद हत्याकांड: दो आरोपी गिरफ्तार, मुख्य साजिशकर्ता की तलाश तेज

मुरादाबाद। अल्बीना बेकरी के मालिक असद की हत्या के सनसनीखेज मामले में मुरादाबाद पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस के अनुसार, नागफनी थाना क्षेत्र में हुई इस वारदात में मृतक के साले जफर का दामाद फैजान और उसका साथी आलमगीर पकड़े गए हैं, जबकि मुख्य आरोपी जफर की तलाश जारी है।

पुलिस का कहना है कि जफर की गिरफ्तारी के लिए एसओजी समेत कई टीमें गठित की गई हैं और जल्द ही उसे भी दबोच लिया जाएगा।
तरावीह के लिए जा रहे थे, रास्ते में घेरकर मारी गोली
घटना 27 फरवरी की शाम की है। असद अपने दूसरे साले के साथ तरावीह की नमाज पढ़ने स्कूटी से जा रहे थे। आरोप है कि रास्ते में जफर ने अपने एक साथी के साथ मिलकर उन्हें घेर लिया और गोली मार दी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
रंगदारी और जमीनी विवाद की एंगल
पुलिस जांच में सामने आया है कि 10 लाख रुपये की रंगदारी न देने पर जफर ने अपने बहनोई असद की हत्या की साजिश रची। बताया जा रहा है कि असद ने पहले भी जफर के खिलाफ मझोला थाने में रंगदारी का मुकदमा दर्ज कराया था। इसके अलावा दोनों के बीच जमीनी विवाद की बात भी सामने आ रही है।
परिवार की पृष्ठभूमि
मृतक असद की बेटी आसमा सुल्ताना और दामाद बुलंदशहर में एडिशनल सिविल जज के पद पर तैनात बताए जा रहे हैं।
फिलहाल पुलिस मुख्य आरोपी जफर और उसके एक अन्य सहयोगी की तलाश में दबिश दे रही है। अधिकारियों का दावा है कि जल्द ही पूरे मामले का खुलासा कर शेष आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया