जसपुर। रमजान के तीसरे जुमे पर नमाज पढ़ने के लिए जामा मस्जिद में नमाजियों की भीड़ रही। मौलाना शाने आलम ने जामा मस्जिद में जुमे की नमाज अदा कराई। नगर की अन्य मस्जिदों में भी लोगों ने नमाज अदा की।
शहर इमाम कारी अयूब रजा नूरी ने रमजान के आखिरी अशरे की फजीलत बताई। उन्होंने कहा कि रमजान का तीसरा अशरा जहन्नम से निजात का अशरा है, जिसमें अल्लाह अपने बंदों को माफ कर
देता है और उन्हें दोजख की आग से बचाने का ऐलान करता है। उन्होंने इस अशरे में ज्यादा से ज्यादा इबादत करने, कुरआन पढ़ने और गुनाहों से तौबा करने की ताकीद की।
शहर-ए-मुफती शमीम अख्तर
सअदी ने कहा कि यदि 29 का चांद दिखाई दिया तो आने वाला जुमा अलविदा रहेगा। 29 का चांद नहीं दिखाई देने पर रमजान के दो जुमे और शेष रह जाएगें। मुसलमानों को चाहिए कि रमजान के बचे हुए दिन अधिक से अधिक इबादत में गुजारें।
तीसरे शुक्रवार को नमाज अदा की
बाजपुर। रमजान के तीसरे शुक्रवार को नगर स्थित जामा मस्जिद सहित ग्रामीण क्षेत्रों में नमाज अदा की गई। नगर की गौसिया मस्जिद मुंडिया पिस्तौर में कारी अमीर अहमद रिजवी, मदीना मस्जिद केशवनगर में हाफिज राहत अली रजा ने नमाज अदा कराई। मस्जिद नई बस्ती में मुफ्ती सलीम रजा, नूरी मस्जिद हबीब नगर में हाफिज नूर मोहम्मद, तहसीनी मोहल्ला मझरा बख्श चांद मस्जिद में तीसरे जुमा की नमाज अदा की गई।

संपादक – जसपुर टाइम्स
पता – लकड़ी मंडी चौराहा, पतरामपुर रोड, जसपुर, 244712
संपर्क – 9927277888
व्हाट्सप्प – 8279368237

More Stories
टिहरी लेक फेस्टिवलः पर्यटन के मेले में हरित छाया
देश विकास और सुशासन की नई गाथाएँ लिख रहा है : मुख्यमंत्री धामी
केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने इस अवसर पर 1129.91 करोड़ रुपए की विभिन्न योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया