जसपुर। सवर्ण समाज उत्थान समिति की बैठक में यूजीसी के विरोध के लिए रणनीति बनाई गई। बैठक में तय हुआ कि विरोध में नगर के मुख्य मार्गों पर बैनर लगाए जाएंगे।
कानून की आलोचना कर लोगों ने सुप्रीम कोर्ट की रोक का स्वागत किया।
मुख्य बाजार स्थित होटल में हुई बैठक में समिति ने तय किया कि जसपुर पहुंचने वाले प्रत्येक राजनेता एवं जनप्रतिनिधियों को यूजीसी के विरोध का ज्ञापन सौंपा जाएगा।
8 मार्च को दिल्ली में होने वाले प्रदर्शन में जसपुर से 50 से 60 लोगों के जाने पर सहमति बनी। साथ ही केंद्र सरकार के बनाए
समिति अध्यक्ष राजकुमार चौहान ने कहा कि केंद्र सरकार समाज को बांटने का काम कर रही है। यूजीसी उच्च जातियों के युवाओं को नुकसान पहुंचाने वाला कानून है। यह छात्र जीवन से ही युवाओं में भेदभाव बढ़ाएगा।
बैठक में आदित्य गहलोत, विमल सिंह चैहान, अंकुर बंसल, अवलोक जैन, अर्पित रस्तोगी, अवनीश चैहान, पवन, भावेश आदि मौजूद रहे।
.

संपादक – जसपुर टाइम्स
पता – लकड़ी मंडी चौराहा, पतरामपुर रोड, जसपुर, 244712
संपर्क – 9927277888
व्हाट्सप्प – 8279368237

More Stories
विजयदशमी असत्य पर सत्य और अधर्म पर धर्म की विजय का प्रतीक : अजय भट्ट
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कुशल नेतृत्व में आत्मनिर्भरता की राह पर आगे बढ़ रही हैं महिलाएं
स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान के तह्त शहर में चला विशेष सफाई अभियान, 40 टन कूड़ा उठाया गया