सितारगंज। स्टोन क्रशर के एक पूर्व मैनेजर ने फर्म के बैंक खाते से फर्जी चेक लगा कर 55 लाख रुपये निकालने की कोशिश की। मामले में पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर पूर्व मैनेजर सहित छह लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
अरावली एन्क्लेव, देहरादून निवासी राधा कुमारी पत्नी अनिल कुमार ने बताया कि कुंवरपुर, सिसैया सितारगंज में राधे इंफ्रा सॉल्यूशन प्राइवेट लिमिटेड के नाम से उसका स्टोन क्रशर है। क्रशर के संचालन के लिए उसने सहारनपुर (यूपी) निवासी अपने ममेरे भाई सुधीर कुमार को मैनेजर रखा था। उसके पास साइन किए हुए कई चेक भी रखे थे।उन्होंने बताया कि 25 सितंबर 2022 को मैनेजर सुधीर कुमार की संदिग्ध गतिविधियां सामने आने पर उसे बर्खास्त कर दिया गया। बाद में चेक बुक से मिलान करने पर आठ साइन किए हुए चेक गायब मिले। इसके बाद दो फरवरी 2024 को उन्होंने संबंधित बैंक में प्रार्थनापत्र देकर चेक से होने वाले सभी भुगतान पर रोक लगा दी।
आरोप लगाया कि उसके पूर्व मैनेजर ने अपने जीजा सुबोध कुमार के नाम से 15 लाख रुपये, जीजा के पिता बालेश्वर के नाम से 15 लाख, बहन रेणु के नाम से 10 लाख और जीजा की मां विद्यावती के नाम से 15 लाख का फर्जी बैंक चेक काट कर विभिन्न बैंकों में जमा कर नकदी निकालने की कोशिश की। पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी करने का आरोप लगाया है। यह भी आरोप लगाया कि पूर्व मैनेजर को फार्म के कार्य संचालन के लिए एक कार भी दी गई थी जिसे उसने आज तक वापस नहीं किया है। सीओ बीएस धोनी ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर छह आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस मामले की विवेचना कर रही है।

संपादक – जसपुर टाइम्स
पता – लकड़ी मंडी चौराहा, पतरामपुर रोड, जसपुर, 244712
संपर्क – 9927277888
व्हाट्सप्प – 8279368237

More Stories
एसडीएम जसपुर ने की प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र पर छापेमारी सीज
रुद्रपुर में गूगल पर बैंक का कस्टमर केयर नंबर सर्च करना पड़ा महंगा, दो लाख की ठगी
रुद्रपुर: चौकी पहुंचे विधायक, हेड कांस्टेबल लाइन हाजिर