रुद्रपुर। कोतवाली क्षेत्र के भूतबंगला में होली के अगले दिन दो पक्षों में पथराव हो गया था। इसमें तीन महिलाएं समेत सात लोग घायल हुए थे। इस मामले में शिकायत लेकर महिला चौकी पहुंची थी। आरोप था कि सादी वर्दी में हेड कांस्टेबल ने उसे जूते से पीटा। शनिवार को विधायक शिव अरोरा रंपुरा चौकी पहुंचे और हेड कांस्टेबल की हरकत पर नाराजगी जताई। विधायक के चौकी पहुंचते ही एसएसपी ने हेड कांस्टेबल को लाइन हाजिर कर दिया।
विधायक अरोरा का कहना था कि होली पर दो पक्षों में रास्ते से ई-रिक्शा निकालने के लिए विवाद हो गया था। त्योहार पर माहौल खराब करने की कोशिश की गई। रंपुरा चौकी में दूसरे समुदाय के उपद्रवी के खिलाफ कार्रवाई की मांग के लिए पहुंची महिला के साथ सिविल ड्रेस में पुलिसकर्मी ने अभद्रता कर मारपीट की। विधायक ने कोतवाल को दूरभाष पर स्पष्ट कहा कि त्योहार पर इस प्रकार से खलल डालने वाले दूसरे समुदाय के असामाजिक तत्वों के खिलाफ कठोर एक्शन लिया जाए।उन्होंने इस बात पर नाराजगी जताई कि पुलिस ने न्याय देने के बजाय महिला को जूते से मारा है। इधर मामले की जानकारी होने पर एसएसपी अजय गणपति ने हेड कांस्टेबल ललित मोहन बोरा को लाइन हाजिर कर दिया। वहां विक्की वाल्मीकि, राज कोली, महेश कोली, सुदामा कोली, विशाल कोली, चंद्रसेन चंदा, सौरभ गुप्ता, बिट्टू शर्मा, मयंक कक्कड़, सन्नी पासवान, नमन चावला आदि थे।
चार युवकों को हिरासत में लिया
घटना के बाद पुलिस ने अभी तक इस मामले में प्राथमिकी दर्ज नहीं की है लेकिन पूछताछ के लिए दूसरे समुदाय के चार लोगों को हिरासत में लिया है। कोतवाल मनोज रतूड़ी का कहना है कि हमलावर कोई भी हो बख्शे नहीं जाएंगे।

संपादक – जसपुर टाइम्स
पता – लकड़ी मंडी चौराहा, पतरामपुर रोड, जसपुर, 244712
संपर्क – 9927277888
व्हाट्सप्प – 8279368237

More Stories
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को परेड ग्राउण्ड, देहरादून में महिला जन आक्रोश रैली में प्रतिभाग किया
मुख्यमंत्री धामी बोले, हिमालयी राज्य आपसी सहयोग और अनुभवों से करें नीति निर्माण
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्व. हेमवती नंदन बहुगुणा जी की जयंती के अवसर पर उनका भावपूर्ण स्मरण किया