March 12, 2026

Jaspur Times

News Portal

राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के सात दिवसीय (विशेष शिविर) का शुभारंभ

सेवा योजना कस्वागत कर

जसपुर। आरएलएस मेमोरियल डिग्री कॉलेज किशनपुर जसपुर के राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के सात दिवसीय (विशेष शिविर) का आयोजन बुधवार को राजकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय धर्मपुर में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ प्रारंभ हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ फीता काटकर मां सरस्वती के सम्मुख द्वीप प्रज्वलित कर संयुक्त रूप से ग्राम प्रधान नीशू रानी एवं उप ब्लाक प्रमुख विमल कुमार एवं उपप्रधानाचार्य अलका सक्सेना द्वारा किया गया।

सर्वप्रथम मां शारदे की वंदना की गई और स्वागत गीत के द्वारा समस्त अतिथियों का स्वागत किया गया। अतिथियों द्वारा समस्त स्वयं सेवियों को सामाजिक सेवा, अनुशासन, नेतृत्व क्षमता तथा स्वच्छता व पर्यावरण संरक्षण के बारे में बताया

गया। स्वयंसेवियों द्वारा ईश प्रार्थना, एन एस एस लक्ष्य गीत तथा संकल्प गीत की प्रस्तुति की गई। अमनदीप ने विद्यालय पर रचित एक गीत उत्तराखंड की हरियाली में न्यारा स्कूल की प्रस्तुति की। कार्यक्रम अधिकारी द्वारा शिविर में होने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा को स विस्तार से बताया गया। कार्यक्रम में सभी स्वयंसेवियों को समाज सेवा के प्रति समर्पित होकर कार्य करने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्राम प्रधान नीशु रानी उप ब्लाक प्रमुख

विमल कुमार एवं अलका सक्सेना एवं संचालन प्रीति वर्मा द्वारा किया गया।

इस अवसर पर महाविद्यालय सचिव इं विनय चौहान डॉक्टर भुवनेश कुमारी, विमल कुमार, नीशु रानी विवेक कुमार, सुभाष चंद्र, गीता रिंकी चौहान, प्रीति वर्मा शिवानी चौहान, कुणाल चौहान विवेक चौहान, दीपक कुमार चौहान, मोहम्मद सलीम विवेक कुमार वत्सल, मोहम्मद राशिद, अर्जुन सिंह, पिंकी महिपाल सिंह आदि उपस्थित रहे।