March 13, 2026

Jaspur Times

News Portal

जसपुर रामलीला कमेटी के अशोक फिर बने अध्यक्ष

जसपुर। रामलीला कमेटी जटवारा की बैठक में पिछली कार्यकारिणी के ही अध्यक्ष और कार्यकारी अध्यक्ष को दोबारा जिम्मेदारी सौंप दी गई। बुधवार को ठाकुर मंदिर परिसर में आयोजित बैठक में सर्वसम्मति से अशोक कांबोज को पुनः अध्यक्ष और सौरभ गर्ग को कार्यकारी अध्यक्ष चुना गया। बैठक में निर्णय लिया गया कि रामलीला मंचन के लिए इस बार वृंदावन धाम से कलाकारों को आमंत्रित किया जाएगा। कार्यकारी अध्यक्ष सौरभ गर्ग ने बताया कि जल्द ही कार्यकारिणी का विस्तार किया जाएगा और रामलीला के आयोजन की तैयारियां शुरू कर दी जाएंगी। बैठक में निकेश अग्रवाल, गौरव राजन अग्रवाल, गजराज सिंह, विमल कांबोज, हरीश ग्रोवर, विपलेश गुप्ता, ब्रजवीर चौधरी, नवीन अग्रवाल, अंकुर बंसल, सुधीर बिश्नोई, अनुराग अग्रवाल, मुकेश कांबोज, मानसिंह, प्रदीप गोयल, सिद्धार्थ सिंघल आदि मौजूद रहे।