जसपुर। विधायक आदेश चौहान ने अपनी 25 लाख रुपये की निधि से पांच सीसी टाइल्स सड़कों का लोकार्पण कराया। इस अवसर पर विधायक ने ग्राम भोगपुर में दो, ग्राम बैंतवाला, मिस्सरवाला और कल्यानपुर में एक-एक सीसी टाइल्स सड़क का लोर्कापण स्थानीय प्रतिनिधियों और ग्रामीणों के साथ किया। विधायक चौहान ने ग्रामीणों से बातचीत करते हुए उनकी समस्याओं को सुना और तत्परता से उनके समाधान की दिशा में कार्य किया। इस मौके पर विभिन्न ग्रामीणों ने अपने क्षेत्र से संबंधित मुद्दों को विधायक के समक्ष रखा, जिनका शीघ्र समाधान किया गया। इस मौके पर नौबहार सिंह, हरदीप सिंह, जसवंत सिंह, गुरविंदर सिंह, अमृत सिंह, शेर अली, सुरेंद्र सिंह, अहसान, गजेंद्र चौहान, राहुल, अभिषेक, हर्षपाल, सर्वेश सिंह समेत कई प्रमुख ग्रामीण उपस्थित रहे।

संपादक – जसपुर टाइम्स
पता – लकड़ी मंडी चौराहा, पतरामपुर रोड, जसपुर, 244712
संपर्क – 9927277888
व्हाट्सप्प – 8279368237

More Stories
मुख्यमंत्री द्वारा प्रदत्त निर्देशों के क्रम में महानिदेशक सूचना की अध्यक्षता में गठित समितियों द्वारा पत्रकारों के कल्याण एवं सम्मान के लिए लिये गये महत्वपूर्ण निर्णय
आम महोत्सव कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने “बीज संजीवनी अभियान” का किया शुभारंभ
मुख्यमंत्री ने किया ‘सेवा विधि‘ पुस्तक का विमोचन