April 24, 2026

Jaspur Times

News Portal

गुरमेज सिंह पुनः चुने गये जसपुर प्रधान संघ के ब्लॉक अध्यक्ष

36 ग्राम प्रधानों ने जताई सहमति, दोबारा सर पर सजाया ब्लॉक अध्यक्ष पद का ताज

आलम रज़ा,

जसपुर ब्लॉक क्षेत्र जसपुर के समस्त नवनिर्वाचित ग्राम प्रधानों द्वारा एक बैठक का आयोजन सत्कार ढाबा जसपुर में किया गया जहां पर आपस में गहन विचार विमर्श करने के पश्चात सर्व सम्मति से ग्राम पंचायत सूरजपुर के प्रधान गुरमेज सिंह को प्रधान संघ का ब्लॉक अध्यक्ष चुन लिया गया उनके समर्थन में लगभग 36 ग्राम प्रधानों ने सहमति जताकर सहमति पत्र मीडिया को सौंपा।
मीडिया से बातचीत करते हुए प्रधान संघ अध्यक्ष गुरमेज सिंह ने बताया कि वह पूर्व में ही सर्वसम्मति से प्रधान संघ के अध्यक्ष चुन लिए गए थे लेकिन पारिवारिक कुछ दिक्कतों की वजह से एक दो क्षेत्रीय प्रधानों ने बिना किसी सूचना के कुछ प्रधानों को अंधेरे में रखते हुए खुद को प्रधान संघ का अध्यक्ष घोषित कर दिया। उसके पश्चात ब्लॉक क्षेत्र के लगभग 36 प्रधानों ने अध्यक्ष गुरमेज सिंह के पास पहुंचकर आपस में हुई कुछ गलतफहमियों को दूर किया और उसके पश्चात गहन विचार विमर्श कर उनको प्रधान संघ का अध्यक्ष घोषित कर बधाइयां प्रेषित की इस अवसर पर दर्जनों की संख्या में क्षेत्रीय ग्राम प्रधान मौजूद रहे।
इस अवसर पर आशीष चौहान,सरजीत,हरिओम, धर्म पाल सिंह, कुलविंद्र कौर,निशु,मनोज कुमारी,कविता देवी, मृदुला सागर,सीमा देवी, राजेश्वरी देवी, बलजीत कौर,सुलेखा, सत्येंद्र कौर,मनोज