जसपुर में विनय रोहेला ने सीएम की घोषणाओं की समीक्षा कर प्रगति जानी
-विकास कार्यो को समय से पूरा कराने के निर्देश दिए।
जसपुर।
राज्य आपदा प्रबंधन विभाग के उपाध्यक्ष विनय रुहेला ने सीएम की घोषणाओं को लेकर अफसरों संग बैठक की। तथा कार्यो की समीक्षा कर प्रगति रिपोर्ट जानी। उन्होंने कार्यो को जल्द पूरा कराने के निर्देश भी दिए।
रविवार को जसपुर पहुंचे विनय रुहेला का जनप्रतिनिधियों,जनता ने स्वागत किया। रोहेला ने अपने आवास विकास कार्यालय पर अधिकारियों की बैठक ली। बैठक में उन्होंने अधिवक्ताओं के चेंबरों का निर्माण, कटारमल देवता के सौंदर्यकण, भोगपुर डाम स्थित तीर्थ नगर मंदिर का सौंदर्यकरण, दादूवाला झील का निर्माण, वन विभाग द्वारा अमृतपुर में बनाए जाने वाले पार्क, वीआईपी कॉलोनी की सड़कों के निर्माण की जानकारी ली।
श्री रुहेला ने कहा कि जसपुर सीवर लाइन का प्रस्ताव भारत सरकार को भेजा गया है। काशीपुर, धामपुर रेललाइन का फाइनल सर्वे हो चुका है। रोडवेज बस अड्डे का कोई समाधान शीघ्र निकाला जाएगा। बैठक में बीडीओ केके कांडपाल, एडीओ पंचायत सुखलाल राणा,हाजी राशिद,ललित कुमार रहे।

संपादक – जसपुर टाइम्स
पता – लकड़ी मंडी चौराहा, पतरामपुर रोड, जसपुर, 244712
संपर्क – 9927277888
व्हाट्सप्प – 8279368237

More Stories
उत्तराखंड के मीडिया प्रतिनिधिमंडल ने हैदराबाद प्रेस दौरे पर भारतीय राष्ट्रीय महासागर सूचना सेवा केंद्र का किया दौरा
मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए ₹ 63 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति
सीमांत क्षेत्र में शहीद स्मारक एवं विशाल तिरंगे का लोकार्पण, सीएम धामी ने वीर शहीदों को किया नमन