April 24, 2026

Jaspur Times

News Portal

नागरिकों से स्वगणना में भाग लेने की अपील

जसपुर। जनगणना के ब्लाक प्रशिक्षक कौशल चौधरी ने नागरिकों से अपील की है कि वे स्वगणना का कार्य जल्द से जल्द पूरा करें। स्वगणना का कार्य अब शुरू हो चुका है और इसके लिए नागरिकों को पोर्टल पर जाकर अपने मकान की गणना करनी होगी।

शनिवार को कौशल चौधरी ने इस बारे में विस्तार से बताया कि जनगणना डिटेल भरने वाले लोग पोर्टल को अपने मोबाइल या लैपटॉप – पर खोलकर सबसे पहले अपना नाम, – मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी भरें। इसके बाद दूसरे चरण में नक्शे पर लोकेशन का सही तरीके से चयन करें। इसके लिए दो अंगुलियों से

नक्शे को खिसकाकर अपने घर की लोकेशन पर ले जाएं। सही लोकेशन का चयन थोड़ा जटिल हो सकता है, लेकिन यह महत्वपूर्ण है। इसके बाद, नागरिकों को मकान से संबंधित अपना डेटा भरने की प्रक्रिया पूरी करनी होगी।

स्वगणना आईडी टेक्स्ट मैसेज या ईमेल के माध्यम से प्राप्त होगी। प्रगणक के आने पर नागरिकों को यह आईडी उसे देना होगा, जिससे उनका काम आसान हो जाएगा। चौधरी ने सभी नागरिकों से निवेदन किया कि वे स्वगणना के इस महत्वपूर्ण कार्य में भाग लें और जनगणना को सही और सुचारु रूप से पूरा करने में मदद करें।