- नगर पालिका अध्यक्ष नौशाद सम्राट की परीक्षा की घड़ी,क्या खाली पड़ी पुरानी सब्जी मंडी और ठाकुर मंदिर के सामने की भूमि पर लगेगी मूर्ति या नगर पालिका प्रस्ताव बनाकर करायेगी दुकानों का निर्माण ?
जसपुर। नगर पालिका क्षेत्र जसपुर में क्षेत्र में ठाकुर मंदिर के सामने नगर पालिका की खाली भूमि पड़ी भूमि पर उस समय अफरा तफरी मच गई जब मूर्ति लगाने को लेकर कांग्रेसी विधायक आदेश चौहान और भाजपा नेता एवं पूर्व डॉ. विधायक शेलेन्द्र मोहन सिंघल और समर्थकों के बीच जमकर धक्का मुक्की और हंगमा हो गया मौके पर पहुँची पुलिस ने मोर्चा संभाला और दोनो पक्षो को समझाया और स्थिति पर नियंत्रण किया।
कांग्रेस विधायक आदेश चौहान अपने समर्थकों के साथ ठाकुर मंदिर के पास पहुँच गए और रानी लक्ष्मी बाई की मूर्ति स्थापित करने के लिए टाइल्स हटवाने लगे स्थानीय दुकानदारों की सूचना पर पूर्व विधायक शेलेन्द्र मोहन सिंघल भी मौके पर पहुँच गये और विरोध किया जिसके बाद दोनों के समर्थकों के बीच धक्का मुक्की शुरू हो गई और अफरा तफरी मच गई वर्तमान विधायक आदेश चौहान और पूर्व विधायक डॉक्टर शैलेंद्र मोहन सिंघल के बीच काफी देर तक हंगामा चलता रहा मौके पर पहुँची पुलिस ने मोर्चा संभालते हुए मामला शांत कराया जिसके बाद फिलहाल प्रशासन ने इस काम को रुकवा दिया गया है।जसपुर विधायक आदेश चौहान का कहना है कि जसपुर में महिलाओं की बहुत पहले मांग थी कि वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई की मूर्ति लगे और ब्राह्मण समाज की भी मांग थी यंहा मूर्ति की स्थापना की जाए श्री आदेश ने कहा कि इस जगह पर अतिक्रमण था जिसको नगरपालिका प्रसाशन द्वारा 6 माह पहले हटा दिया था और यंहा एक प्रस्ताव रखा था कि यंहा वीरांगना की मूर्ति लगनी चाहिए और जिलाधिकारी को लेटर दिया गया है कि इसको चिन्हित कराया जाए और एक महीने पहले वह लेटर भी आ गया है। उन्होंने विपक्ष पर कटाक्ष करते हुए कहा कि कुछ लोग गाड़ी पार्किंग के लिए बाजार को उजाड़ कर लोगों को बेरोजगार कर दिया और वीरांगना की मूर्ति ना लगे इसके लिए विरोध कर रहे हैं। उन्होंने पूर्व विधायक पर आरोप भी लगाया कि कोर्ट में एक झूठी रिपोर्ट देकर एक बाजार खाली करा दिया वंहा पार्किंग का अड्डा बना दिया इसी तरह डेरिया में उसकी लेंड यूज़ चेंज कराकर हाईकोर्ट से आदेश करा दिए जबकि सुप्रीम कोर्ट जाकर उनके द्वारा रुकवाया गया उनका यह चाल चरित्र है।
आदेश चौहान ( विधायक जसपुर )
वहीं पूर्व विद्यायक डॉ. शेलेन्द्र मोहन सिंघल ने कहा ठाकुर मंदिर के सामने मूर्ति लगाने की बात एक दो साल से चल रही है कुछ लोग चाहते है कि वीरांगना लक्ष्मीबाई की मूर्ति लगे और आसपास के लोग चाहते है कि महाराज अग्रसेन की मूर्ति लगे इसके लिए मोहल्ले वाले लोगो ने जिलाधिकारी के पास आवेदन किया हुआ है। जिसपर अभी तक कोई निर्णय नही हुआ है उन्होंने आरोप लगाए है।कि आज विधायक अपने गुंडे तत्व के लोग और मजदूरों के साथ आये और यंहा खुदाई कर जबरदस्ती प्लेटफॉर्म बनाने का प्रयास कर रहे थे मोहल्ले वालों ने विरोध किया कि अगर प्रशासन की कोई इजाजत हो तो दिखाइए जिस पर उनके द्वारा कहा गया कि मौके का विधायक हूँ मैं ही न्यायालय हूँ अगर मेरा किसी ने विरोध किया तो उसे डंडे मार कर भगा दूंगा इस बात पर बड़ा विरोध हुआ। इस दौरान कोतवाल राजेंद्र सिंह डांगी पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए इस दौरान नगर पालिका प्रशासन भी मौके पर पहुंचा और इस पर रोक लग् गई है। डॉ. सिंघल ने विधायक आदित्य सिंह चौहान पर आरोप लगाया कि जोर जबरदस्ती चल रही है कभी इनके समर्थक अम्बेडकर जयंती कलंक दिवस करके उसको प्रचारित करते हैं। जबरदस्ती समाज को बांटने का प्रयास हो रहा है
डॉ. शेलेन्द्र मोहन सिंघल ( पूर्व विधायक एवं भाजपा नेता )
इन्सेट – जिस भूमि पर मूर्ति स्थापित किये जाने का विवाद चल रहा है वह भूमि नगर पालिका परिषद की है जिसको लेकर नगर पालिका को निर्णय लेना चाहिए कि उसमें उसे स्थान पर किस चीज की स्थापना करनी चाहिए लोगों का कहना है कि नगर पालिका अध्यक्ष मोहम्मद नौशाद सम्राट कि यह परीक्षा की घड़ी है कि नगर पालिका परिषद पुरानी सब्जी मंडी और ठाकुर मंदिर के सामने की उक्त भूमि पर व्यावसायिक दुकानें निर्माण का प्रस्ताव बोर्ड की बैठक में पास कराकर दुकानों का निर्माण कराकर बेरोजगार को रोजगार मुहय्या करती है या फिर वहां पर मूर्ति स्थापित होने देती है। दुकानों के निर्माण से नगर पालिका परिषद को राजस्व की मदद मिलेगी और लोगों को भी रोजगार मिलेगा। विचार करने वाली बात यह है कि ठाकुर मंदिर चौक से उजड़ गए दुकानदारों को रोजगार देने के लिए कितना काम किया गया दोनों नेताओं में से किसी ने इसका जिक्र तक नहीं किया सवाल है कि उजड़ गए दुकानदारों के स्थान पर मूर्ति स्थापित करने से क्या बेरोजगार दुकानदारों को रोजगार मिलेगा? बड़ा सवाल यह है।कि नगर पालिका परिषद इस खाली भूमि पर दुकानों का निर्माण करती है या फिर इस स्थान पर मूर्ति स्थापित होगी यह भविष्य के गर्भ में है ?

संपादक – जसपुर टाइम्स
पता – लकड़ी मंडी चौराहा, पतरामपुर रोड, जसपुर, 244712
संपर्क – 9927277888
व्हाट्सप्प – 8279368237

More Stories
सीएम धामी के निर्देश पर जिलाधिकारी विशाल मिश्रा स्वयं ग्राउंड जीरो पर पहुंचकर व्यवस्थाओं की निगरानी
जसपुर क्षेत्र में 08 अल्ट्रासाउंड केंद्रों का औचक निरीक्षण, 03 केंद्रों को नोटिस जारी
किसान क्लब काशीपुर कृषको की वैठक,