अल्मोड़ा: अपनी लंबित मांगों को लेकर बीते कई रोज से यहां आंदोलित लैब टेक्नीशियनों ने अब विरोधी खत्म कर दिया है। लैब टेक्नीशियन एसोसिएशन अल्मोड़ा ने यह निर्णय स्वास्थ्य महानिदेशक (DG) के सकारात्मक आश्वासन के बाद लिया है।इससे पहले संगठन की सीएमओ के सहयोग से डीजी से वार्ता हुई।
उल्लेखनीय है कि अपनी मांगों को लेकर यहां लैब टेक्नीशियन बाहों में काला फीता बांधकर विरोध प्रदर्शन कर रहे थे। एसोसिएशन के सचिव महेंद्र बिष्ट ने बताया कि अब महानिदेशक ने उनकी मांगों के निस्तारण के लिए ठोस भरोसा दिया है। इस आश्वासन पर भरोसा करते हुए अब लैब टेक्नीशियन अपना विरोध कार्यक्रम वापस ले रहे हैं। अब जिले के सभी लैब तकनीशियन अब पूर्ण निष्ठा के साथ अपने कार्यों का निर्वहन करेंगे। संगठन ने इस मामले में उचित मार्गदर्शन करने और सकारात्मक रूख अपनाने के लिए सीएमओ का भी आभार जताया है। विश्वास व्यक्त किया है कि आश्वासन के अनुरूप शासन उनकी मांगों की शीघ्र पूर्ति करेगा।

संपादक – जसपुर टाइम्स
पता – लकड़ी मंडी चौराहा, पतरामपुर रोड, जसपुर, 244712
संपर्क – 9927277888
व्हाट्सप्प – 8279368237

More Stories
जसपुर क्षेत्र में 08 अल्ट्रासाउंड केंद्रों का औचक निरीक्षण, 03 केंद्रों को नोटिस जारी
किसान क्लब काशीपुर कृषको की वैठक,
कांग्रेस ने विधानसभा भवन के सामने किया धरना प्रदर्शन