September 7, 2026

Jaspur Times

News Portal

बाजपुर पुलिस ने दो नशा तस्करो को किया गिरफ्तार,तीन किलो 970 ग्राम गांजा बरामद

बाजपुर। पुलिस ने तीन किलो 970 ग्राम गांजा के साथ दो नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है। दोनों तस्करों के खिलाफ एनडीपीएस के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।

सीओ विभव सैनी ने बताया कि एसएसपी के निर्देश पर चलाए जा रहे आपरेशन प्रहार के तहत मंगलवार शाम एसआई धीरेंद्र परिहार पुलिस टीम के साथ संघन चेकिंग कर रहे थे। महेशपुरा कट के पास दो संदिग्ध व्यक्ति मिले। पुलिस को देखकर आरोपियों ने भागने की कोशिश। इस पर पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ लिया। तलाशी लेने पर आरोपियों के पास से तीन किलो 970 ग्राम गांजा बरामद हुआ। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम एलिस निवासी गड्ढा काॅलोनी बाजपुर गांव दूसरे आरोपी ने शोएब निवासी गांव रम्पुरा शाकर बताया। सीओ के अनुसार आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि वह दोनों गांजा बाजपुर गांव निवासी एक व्यक्ति से कैश में खरीदकर लाए थे