रूद्रपुर 30 अप्रैल 2026
हिंदुस्तान ओलंपियाड -2025 जेसी ज विद्यालय के सभागार में आयोजित हुआ। ओलंपियाड का मुख्य अतिथि जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारम्भ किया।
हिंदुस्तान ओलंपियाड में जनपद उधम सिंह नगर, चंपावत के विभिन्न विद्यालयों के कक्षा 01 से कक्षा 12 तक के 03-03 जनपद टॉपर विद्यार्थियों को मेडल, प्रशस्ति पत्र व पुरस्कार राशि देकर सम्मानित किया गया।
ओलंपियाड कार्यक्रम में का उत्साह वर्धन करते हुए जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने सभी टॉपर विद्यार्थियों को बधाई व शुभकामनाएं देते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रमों में प्रतिभाग करने से विद्यार्थियों को प्रेरणा मिलती मिलती है तथा नए आईडियाज़ आते हैं। उन्होंने कहा कि आज के दौर में विद्यार्थियों के पास कई विकल्प हैं,मगर हर परीक्षा की तैयारियां अलग होती हैं और लक्ष्य निर्धारित करते हुए पढ़ाई व समय का तालमेल बैठते हुए मन से व इंटरेस्ट लेकर पढ़ाई करें।
जिलाधिकारी ने विद्यार्थियों के साथ अपने के अनुभव भी सांझा किए व भविष्य के लिए सभी विद्यार्थियों व उनके अभिभावकों को शुभकामनाएं दी। उन्होंने हिंदुस्तान टीम को ओलंपियाड आयोजन हेतु बधाई दी।
कार्यक्रम को पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र चौधरी द्वारा भी संबोधित किया गया व अपने अनुभव भी सांझा किए।
कार्यक्रम में में विधायक तिलक राज बेहड, पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल, निदेशक जेसीज सुरजीत ग्रोवर, डॉ गौरव अग्रवाल सहित विभिन्न विद्यालयों के शिक्षक, अभिभावक व विद्यार्थी मौजूद थे।

संपादक – जसपुर टाइम्स
पता – लकड़ी मंडी चौराहा, पतरामपुर रोड, जसपुर, 244712
संपर्क – 9927277888
व्हाट्सप्प – 8279368237

More Stories
मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान कर जिलाधिकारी ने बढाया उत्साह, हर संभव सहयोग का दिया भरोसा
दो साल में 10,533 महिलाओं ने उठाया ईजा-बोई शगुन योजना का लाभ
बाजपुर पुलिस ने दो नशा तस्करो को किया गिरफ्तार,तीन किलो 970 ग्राम गांजा बरामद