हल्द्वानी में सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि देश की जनता को विश्वास हो चुका है कि डबल इंजन की सरकार ही विकास करा सकती है। देश में जिस राज्य में चुनाव हो रहे हैं वहां डबल इंजन की सरकारें ही बन रही हैं।
बृहस्पतिवार को मुख्यमंत्री धामी राजकीय मेडिकल कालेज परिसर में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। पश्चिम बंगाल और असम चुनाव से संबंधित सवाल के जवाब पर सीएम ने कहा कि आज डबल इंजन देश में विकास और सुशासन का पर्याय बन चुका है। केंद्र और राज्य दोनों ही मिलकर अच्छे तालमेल व एक-दूसरे की भावनाओं, आवश्यक्ताओं और जरूरतों को समझते हुए विकास को अंजाम देते हैं। इससे विकास कार्यों को गति मिलने के साथ ही लोगों को बेहतर सुविधाएं भी मिलती हैं।एक सवाल के जवाब में मुख्यमंत्री ने कहा कि मानव-वन्यजीव संघर्ष का बढ़ना बेहद गंभीर मामला है। इसे सरकार गंभीरता से ले रही है। ऐसे मामलों में संबंधितों की जिम्मेदारी तय की जाएगी। भविष्य में इस तरह की घटनाएं न हों इसका प्रयास किया जा रहा है।

संपादक – जसपुर टाइम्स
पता – लकड़ी मंडी चौराहा, पतरामपुर रोड, जसपुर, 244712
संपर्क – 9927277888
व्हाट्सप्प – 8279368237

More Stories
बनभूलपुरा पुलिस ने 20.45 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक तस्कर को किया गिरफ्तार।
हरिद्वार भूमि खरीद घोटाले में धामी सरकार का बड़ा एक्शन, पूर्व नगर आयुक्त की बर्खास्तगी और तत्कालीन डीएम पर मेजर पनिशमेंट की संस्तुति
12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम को लेकर रन फॉर योगा का आयोजन हुआ