कैबिनेट मंत्री एवं रुड़की विधायक श्री प्रदीप बत्रा के निरंतर प्रयासों के फलस्वरूप रुड़की के नेहरू स्टेडियम को अत्याधुनिक स्वरूप देने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया गया है। मुख्यमंत्री घोषणा के अंतर्गत 2.28 करोड़ रुपये की लागत से नेहरू स्टेडियम को अत्याधुनिक मॉडर्न स्पोर्ट्स हब के रूप में विकसित करने हेतु आज स्टेडियम परिसर में विधि-विधान के साथ भूमि पूजन एवं हवन कार्यक्रम संपन्न हुआ।
प्रदीप बत्रा की दृढ़ इच्छाशक्ति का परिणाम
गौरतलब है कि कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा लंबे समय से इस महत्वपूर्ण परियोजना को लेकर प्रयासरत रहे हैं। चाहे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से इस विकास कार्य की घोषणा करवानी हो या विधानसभा सदन में इस मुद्दे को प्रमुखता से उठाना हो, श्री बत्रा ने रुड़की की खेल प्रतिभाओं के उज्ज्वल भविष्य के लिए हर स्तर पर प्रभावी पैरवी की। उनकी इसी दूरदृष्टि का परिणाम है कि आज इस परियोजना पर धरातल पर कार्य शुरू हो गया है।
प्रतिभा को नहीं होने देंगे संसाधनों की कमी: प्रदीप बत्रा
इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा ने कहा कि रुड़की की किसी भी खेल प्रतिभा को संसाधनों के अभाव में पिछड़ने नहीं दिया जाएगा।
उन्होंने विश्वास दिलाया कि:
नेहरू स्टेडियम को रुड़की की प्रसिद्धि और गौरव के अनुरूप विश्वस्तरीय सुविधाओं से लैस किया जाएगा।
खिलाड़ियों को आधुनिक ट्रेनिंग और सुविधाएं उपलब्ध कराकर उनकी प्रतिभा को निखारने का कार्य किया जाएगा।
यह स्पोर्ट्स हब न केवल रुड़की को खेल जगत में नई पहचान दिलाएगा, बल्कि युवाओं के सपनों को नई उड़ान भी देगा।
क्षेत्र में हर्ष की लहर
वैदिक मंत्रोच्चार के बीच संपन्न हुए भूमि पूजन कार्यक्रम ने रुड़की के खेल इतिहास में एक नई आधारशिला रखी है। स्थानीय नागरिकों एवं खेल प्रेमियों ने इसे कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा की प्रतिबद्धता, विकासपरक सोच और क्षेत्र के प्रति उनके समर्पण का परिणाम बताया है। आने वाले समय में यह आधुनिक स्पोर्ट्स हब क्षेत्र की खेल प्रतिभाओं के लिए एक बड़ा वरदान साबित होगा।

संपादक – जसपुर टाइम्स
पता – लकड़ी मंडी चौराहा, पतरामपुर रोड, जसपुर, 244712
संपर्क – 9927277888
व्हाट्सप्प – 8279368237

More Stories
अपराध रोकने में पुलिस का करें सहयोग:कोतवाल पाण्ड्य
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की देशवासियों से की गई अपील केवल आर्थिक बचत के लिए नहीं बल्कि आत्मनिर्भर और सशक्त भारत के निर्माण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है:धामी
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ऑपरेशन सिंदूर-शौर्य, सम्मान और वीरता का एक वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग किया