July 24, 2026

Jaspur Times

News Portal

तथ्यों को छुपाकर मानचित्र स्वीकृत कराने पर कार्रवाई

भौना इस्लाम नगर में बेची भूमि को शामिल कर नक्शा पास कराने का मामला सहोता वेलफेयर फाउंडेशन के अध्यक्ष की शिकायत पर नक्शा आवेदन निरस्त

जसपुर, । अभिलेख और तथ्यों को छुपाकर मानचित्र और अनुज्ञा पत्र स्वीकृत कराने की शिकायत पर जिला स्तरीय विकास प्राधिकरण के सचिव ने मानचित्र निरस्त कर दिया है।

तीन वर्ष पूर्व बाजपुर के प्लाट क्रेताओं ने सहोता वेलफेयर फाउंडेशन के अध्यक्ष बलवीर सिंह सहोता से शिकायत की थी कि मयंक गर्ग एवं भरत अग्रवाल निदेशक बाजपुर डेवलपर्स ने ग्राम भौना इसलाम नगर में छोटे-छोटे प्लॉट के रूप में बैनामों के जरिये भूमि क्रय की थी। यह भूमि राजस्व अभिलेखों में दर्ज है। आरोप है कि मंयक गर्ग एवं भरत अग्रवाल ने षड़यंत्र रच कर अभिलेख, तथ्यों को छुपाते हुए पूर्व में बेची गई भूमि को शामिल कर रकवा 24.280 वर्ग मीटर भूखण्ड का मानचित्र स्वीकृत कराने को आवेदन दे दिया। जो प्रावधानों के विपरीत है। सहोता ने जिला स्तरीय विकास

प्राधिकरण के सचिव को शिकायती पत्र देकर मानचित्र आवेदन पत्र निरस्त करने की मांग की थी। जिला स्तरीय विकास प्राधिकरण के सचिव पंकज उपाध्याय ने बताया कि सभी साक्ष्य एवं तथ्यों का अवलोकन करने के बाद मानचित्र आवेदन को निरस्त कर शिकायतकर्ता को सूचना दे दी है। वहीं फाउंडेशन के अध्यक्ष बलवीर सहोता ने बताया कि डेवलपर्स ने तथ्यों को छिपाकर मानचित्र आवेदन दिया था। सचिव पंकज उपाध्याय ने मानचित्र को निरस्त कर दिया है।