.(समाजवादी पार्टी ने डीजल पेट्रोल की बड़ी हुई कीमतों को लेकर फूंका केंद्र सरकार का पुतला)
काशीपुर।समाजवादी पार्टी के दर्जनों कार्यकर्ताओं ने आज काशीपुर में समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष रवि छाबड़ा के नेतृत्व में एकत्रित होकर केंद्र सरकार द्वारा पेट्रोल व डीजल की बढ़ाई गई कीमतों को लेकर केंद्र सरकार का पुतला दहन किया इस मौके पर समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष रवि छाबड़ा ने कहा की डीजल व पेट्रोल की बड़ी हुई कीमतों से आम जनता के जीवन की हर वस्तु पर एक प्रकार से सरकार ने डाका डाला है जहां ट्रांसपोर्ट के रेट डीजल के महंगे होने से बढ़ेंगे वहीं पर प्रत्येक बाजार में मिलने वाली वस्तु की मूल्य वृद्धि देखने को मिलेगी रवि छाबड़ा ने कहा अचानक हुई इस मूल्य वृद्धि से आम जनता जिसमें विशेष कर मध्यम वर्ग व निम्न वर्ग के लोग जो कि पहले से ही महंगाई की मार झेल रहे हैं अब और ज्यादा महंगाई के भंवर में फंस गए हैं उन्होंने कहा कि पांच राज्यों के चुनाव के संपूर्ण होने के बाद केंद्र सरकार जिस प्रकार से पहले गैस सिलेंडर के रेट में बढ़ोतरी कर चुकी है उससे आम जनमानस के चूल्हे पर पकने वाले अनाज में भी बरकत खत्म हो गई, दूसरा नीट परीक्षा का पेपर जो लीक हुआ है और लाख ऑन छात्र-छात्राओं का भविष्य सरकार ने खराब किया है उसका ध्यान भटकने के लिए भी सरकार महंगाई का तीर चला कर अपनी नाकामियों को छुपा रही है इस अवसर पर प्रदेश सचिव मोहम्मद इमरान खान प्रदेश उपाध्यक्ष अल्पसंख्यक पर पोस्ट मोहम्मद नाजिम सैफी काशीपुर विधानसभा अध्यक्ष रमेश यादव ब्लॉक अध्यक्ष मोहम्मद महमूद अली सरदार विक्की सिंह मोहम्मद आरिफ सलमानी, जिला उपाध्यक्ष मोहम्मद नईम चौधरी मोहम्मद महीगीर आदि मौजूद रहे

संपादक – जसपुर टाइम्स
पता – लकड़ी मंडी चौराहा, पतरामपुर रोड, जसपुर, 244712
संपर्क – 9927277888
व्हाट्सप्प – 8279368237

More Stories
सूचना विभाग में प्रत्येक शनिवार को मनाया जायगा “नो व्हीकल डे”:महानिदेशक सूचना बंशीधर तिवारी
हलाला के विरुद्ध प्रदेश में पहला मुकदमा दर्ज कराने वाली पीड़िता से मिलने पहुंचीं अल्पसंख्यक आयोग की उपाध्यक्ष फरजाना बेगम
सीडीओ की अध्यक्षता में “विकसित भारत रोजगार एवं आजीविका गारंटी मिशन” के क्रियान्वयन को लेकर बैठक आयोजित