रूद्रपुर 22 मई, 2026 – नोडल इंजीनियर इनचार्ज स्मार्ट मीटरिंग रूद्रपुर मण्डल विद्युत परीक्षण खण्ड, अधिशासी अभियंता ने बताया कि संचार नेटवर्क वाले क्षेत्रों में सभी उपभोक्ताओं के केन्द्रीय सरकार द्वारा विनिर्दिष्ट समय-सीमा, सुसंगत भारतीय मानक के अनुरूप स्मार्ट मीटर के साथ बिजली की आपूर्ति की जानी है। उन्होने बताया कि रूद्रपुर मण्डल के अन्तर्गत विद्युत उपभोक्ताओं के परिसरों में स्मार्ट मीटर स्थापना कार्य दो चरणों में निर्धारित तिथियों से प्रस्तावित किया गया है। उन्होंने बताया कि फेज-1 में 25 मई को खेड़ा, 28 मई को पहाड़गंज, 30 मई को भूत बंगला, 03 जून को सेठिया मेन मार्केट व 05 जून को प्रीत विहार में स्मार्ट मीटर स्थापना का कार्य प्रारम्भ किया जायेगा। इसी तरह फेज-2 में 08 जून को रम्पुरा, 11 जून को आवास विकास, 15 जून को ट्राॅजिट कैम्प, 18 जून को जय नगर व 22 जून को छत्तरपुर गाॅव में स्मार्ट मीटर स्थापना का कार्य प्रारम्भ किया जायेगा। उन्होंने बताया कि स्मार्ट मीटर स्थापना कार्य जन हित एवं विद्युत व्यवस्था के आधुनिकीकरण हेतु किया जा रहा है। उन्होने कार्य के दौरान शांति एवं कानून व्यवस्था बनाये रखने तथा कार्य को सुचारू रूप से सम्पन्न कराने हेतु पुलिस प्रशासन व जनता से सहयोग की अपील की है।

संपादक – जसपुर टाइम्स
पता – लकड़ी मंडी चौराहा, पतरामपुर रोड, जसपुर, 244712
संपर्क – 9927277888
व्हाट्सप्प – 8279368237

More Stories
मुख्यमंत्री ने 483 अभ्यर्थियों को प्रदान किये नियुक्ति पत्र
फॉरेस्ट गार्ड के एक हजार पदों पर होगी नई नियुक्तियां – मुख्यमंत्री
हरित हरिद्वार अभियान : कुम्भ-2027 के लिए हरिद्वार को स्वच्छ, सुंदर और हरित बनाने की पहल