बाजपुर 16 अगस्त, 2024- प्रधानमंत्री जनमन कार्यक्रम के तहत रा0इ0का0 हरसान में बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारम्भ उप जिलाधिकारी राकेश तिवारी द्वारा किया गया। शिविर में विभागों द्वारा विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गयी। श्री तिवारी ने बताया कि शिविर में जनमन कार्यक्रम के तहत सूचीबद्ध 22 योजनाओं व अन्य विभागीय योजनाओं से आम जनमानस को लाभान्वित किया गया। उन्होने बताया कि शिविर में 20 शिकायत/मांग पत्र स्थानीय निवासियों द्वारा दर्ज करायी गयी। शिविर में 25 विभागों के अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित थे।
शिविर में जिला समाज कल्याण अधिकारी अमन अनिरूद्ध, खण्ड विकास अधिकारी कुन्दन सिंह बिष्ट, सांसद प्रतिनिधि कमल भट्ट, पूर्व दर्जा राज्य मंत्री राजेश कुमार, महेन्द्र, ग्राम प्रधान सोनम कौर, सदस्य क्षेत्र पंचायत बवीता कोरंगा आदि मौजूद थे।

संपादक – जसपुर टाइम्स
पता – लकड़ी मंडी चौराहा, पतरामपुर रोड, जसपुर, 244712
संपर्क – 9927277888
व्हाट्सप्प – 8279368237

More Stories
विजयदशमी असत्य पर सत्य और अधर्म पर धर्म की विजय का प्रतीक : अजय भट्ट
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कुशल नेतृत्व में आत्मनिर्भरता की राह पर आगे बढ़ रही हैं महिलाएं
स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान के तह्त शहर में चला विशेष सफाई अभियान, 40 टन कूड़ा उठाया गया