फूलमालए व स्मृति चिन्ह देकर किया सम्मानित
जसपुर। प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल ने हिंदी पत्रकारिता दिवस पर स्थानीय पत्रकारों को सम्मानित किया।
गत शनिवार को व्यापार मंडल के पदाधिकारी ने हिंदी पत्रकारिता दिवस पर श्री अग्रवाल सभा में एक कार्यक्रम आयोजित कर पत्रकारों को फूल मालाओं
एंव स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। इस दौरान श्री अग्रवाल सभा के अध्यक्ष निकेश अग्रवाल ने कहा कि पत्रकारिता समाज का आईना है पत्रकारों को स्वच्छ और निष्पक्ष पत्रकारिता करनी चाहिए। जिससे आम जनता को नगर व आस पास के क्षेत्रों की सही और सम्पूर्ण जानकारी उपलब्ध हो सके। अवलोक जैन ने कहा कि पत्रकारिता लोकतंत्र का चौथा स्तंभ है यह निष्पक्षता, सच और जनहित के लिए काम करता है। राजाराम राजपूत ने कहा कि पत्रकार शासन की योजनाओं को हर व्यक्ति तक पहचाने और अपनी लेखनी से समस्याओं का उजागर करते हैं। साथ ही सरकारी मशीनरी को उनके दायित्व का एहसास कराते हैं। व्यापार मंडल अध्यक्ष हरिओम सिंह ने कहा कि इस दिन को मनाने का मकसद हिंदी पत्रकारिता को बढ़ावा देना भी है, क्योंकि 30 मई 1826 को ही हिंदी का पहला अखबार उदन्त मार्तण्ड छपा था। इसलिए 30 मई को हिंदी पत्रकारिता दिवस के रूप में चुना गया। कार्यक्रम में समदर्शी संस्था के पूर्व अध्यक्ष मोहम्मद यामीन ने कहा कि आज के समय में पत्रकारिता करना चुनौतीपूर्ण कार्य है।इस सब के बाबजूद चुनौतियों से लड़ते हुये
हुए सत्य, निष्पक्षता और सामाजिक सरोकारों के साथ कार्य करते रहना चाहिए।साथ ही उन्होंने सभी को बधाई भी दीं।
समाजसेवी संजय राजपूत ने भी अपने अंदाज में पत्रकारों को बधाई दीं। इस के अलावा सतीश अरोरा, पत्रकार आलम रजा, विजय जोशी, आदि ने भी अपने विचार व्यक्त किये। साथ ही आलम रज़ा ने समारोह आयोजित करने के लिए नगर व्यापार मंडल का आभार, धन्यवाद किया। कार्यक्रम का सफल संचालन व्यापार मंडल महामंत्री विमल अग्रवाल ने किया। इस अवसर पर व्यापार मंडल के पूर्व अध्यक्ष त्रिलोक अरोरा, कोषाध्यक्ष अर्पित रस्तोगी, हरीश आरोरा, सौरभ गर्ग, मुकेश बंसल, आशीष मित्तल, विनोद अरोरा, नरेश कुमार, हरीश ग्रोवर, गुलशन अरोरा, नीरज अरोरा, मनोज ठाकुर समेत समस्त पत्रकारगण मौजूद रहे।

संपादक – जसपुर टाइम्स
पता – लकड़ी मंडी चौराहा, पतरामपुर रोड, जसपुर, 244712
संपर्क – 9927277888
व्हाट्सप्प – 8279368237

More Stories
हरिद्वार में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन: ‘वैक्यूम वेस्ट लीटर पिकर मशीन’ का सफल संचालन
रामनगर-देहरादून एक्सप्रेस रेल सेवा का शुभारंभ
भारी वर्षा की चेतावनी-एलर्ट रहने के निर्देशएसईओसी ने जारी किया पत्रलोगों से सतर्क रहने और अनावश्यक यात्रा से बचने की अपील की