October 7, 2026

Jaspur Times

News Portal

जसपुर में सड़क सुरक्षा अभियान के तहत जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के नेतृत्व में पुलिस ने निकाली जागरूकता रैली

सड़क सुरक्षा अभियान

जसपुर। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के नेतृत्व में सड़क सुरक्षा अभियान के तहत पुलिस ने नगर में जागरूकता रैली निकाली।

बुधवार को नगर में निकाली गई जागरूकता रैली में वरिष्ठ उप निरीक्षक भोपाल राम पौरी ने लोगों को सड़क सुरक्षा, यातायात के नियमों की जानकारी दी। साथ ही लोगों से बिना हेलमेट और तीन सवारी बैठाकर गाड़ी न चलाने की अपील की। उन्होंने चौपहिया वाहन में सीट बेल्ट का प्रयोग करने, नाबालिगों को वाहन न देने को भी कहा। पीएलबी डॉ. बीएस गौतम ने सुरक्षित ईंधन, सुरक्षित जीवन नालसा हेल्पलाइन 15100 एवं बाल विवाह, बाल श्रम, स्थाई लोक अदालत, नशा उन्मूलन की जानकारी दी। व्यापार मंडल अध्यक्ष हरिओम सिंह ने ट्रैफिक सिग्नल का अर्थ बताते हुए लाल, पीली, हरी बत्ती की जानकारी दी। शराब पीकर वाहन न चलाने की अपील की। इस दौरान संदीप शर्मा, प्रदीप कुमार, आदेश कुमार, सोनू

कुमार, मुनेश लता, संगीता, आकाश कुमार आदि मौजूद रहे।

You may have missed