गदरपुर 13 जून 2026
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गदरपुर, ऊधम सिंह नगर में आयोजित होने वाली अंतर्राष्ट्रीय क्याकिंग एवं कैनोइंग प्रतियोगिता की तैयारियों का स्थलीय निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया साथ ही वाटर स्पोर्ट्स का आनंद भी लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को प्रतियोगिता से जुड़ी सभी तैयारियों को निर्धारित मानकों के अनुरूप समयबद्ध रूप से पूर्ण करने के निर्देश दिए।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार खेल अवसंरचना के विकास, खिलाड़ियों को बेहतर अवसर उपलब्ध कराने तथा राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं के सफल आयोजन के लिए निरंतर प्रयासरत है। इस प्रकार के अंतर्राष्ट्रीय आयोजनों से न केवल साहसिक खेलों को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि प्रदेश में पर्यटन, स्थानीय रोजगार और आर्थिक गतिविधियों को भी नई गति प्राप्त होगी।
इसके उपरांत मुख्यमंत्री ने गदरपुर विधायक श्री अरविंद पांडे के आवास पहुंचकर उनके बच्चों को आशीर्वाद दिया।
इस मौके जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया, अपर जिलाधिकारी कौस्तुभ मिश्रा,अनेक जनप्रतिनिधि आदि मौजूद थे।

संपादक – जसपुर टाइम्स
पता – लकड़ी मंडी चौराहा, पतरामपुर रोड, जसपुर, 244712
संपर्क – 9927277888
व्हाट्सप्प – 8279368237

More Stories
मुख्यमंत्री धामी ने गुरुद्वारा श्री नानकमता साहिब में टेका माथा,प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने एक नई पहल,चम्पावत जिले में पहली बार कैबिनेट बैठक आयोजित हुई। बैठक में दर्जनों महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए
राज्य सरकार सीमांत क्षेत्रों के समग्र विकास के साथ ही स्थानीय लोगों की लंबे समय से चली आ रही समस्याओं के समाधान के लिए प्रतिबद्ध:सीएम धामी