June 18, 2026

Jaspur Times

News Portal

अल्पसंख्यक आयोग की उपाध्यक्ष ने ग्राम राजपुर पहुंच कर लोगों की समस्याओं को सुना

अपनी मांगो को लेकर ग्रामीणो ने ज्ञापन सौंपा

जसपुर। जसपुर विधानसभा-62 के विभिन्न ग्रामों राजपुर, लालपुर,हरिया वाला,में उत्तराखंड अल्पसंख्यक आयोग की उपाध्यक्ष दर्जा राज्य मंत्री फरजाना बेगम ने भ्रमण कर स्थानीय लोगों की समस्याओं को गंभीरता से सुनकर मौके पर ही कुछ समस्याओं के संबंध में संबंधित अधिकारियों से वार्ता कर निस्तारण कराया। शेष समस्याओं के विषय में उन्होंने ग्रामीणों से संवाद स्थापित करते हुए उनकी समस्याओं के त्वरित समाधान का आश्वासन दिया और कहा कि प्रदेश की धामी सरकार जनहित के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है।
मीडिया से बातचीत में श्रीमती फरजाना बेगम ने बताया कि प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री माननीय पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी हर गांव/कस्बों में पहुंच कैंप लगाकर/स्वयं जनप्रतिनिधियों द्वारा पहुंचकर ग्रामीणों को दी जा रही है तथा आम जनमानस से सरकार की विभिन्न योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाने का आह्वान किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार समाज के प्रत्येक वर्ग के उत्थान और विकास के लिए निरंतर कार्य कर रही है।
उन्होंने बताया कि प्रदेश की धामी सरकार ने विशेष रूप से महिलाओं के सशक्तिकरण पर बल देते हुए कहा कि महिलाओं को आत्मनिर्भर और मजबूत बनाने के लिए सरकार अनेक महत्वपूर्ण योजनाएं संचालित कर रही है। साथ ही उन्होंने समान नागरिक संहिता (यूसीसी) के लाभों के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए कहा कि यह व्यवस्था महिलाओं को सामाजिक और कानूनी रूप से अधिक अधिकार और सुरक्षा प्रदान करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, जिससे महिलाओं की स्थिति और अधिक मजबूत होगी।
उक्त मौके पर इस शरीफ ख़ान मंडल अध्यक्ष भाजपा , मुज्जफर चौधरी , जफर चौधरी,शमीम प्रधान,मंडल उपाध्यक्ष मुस्लिम अली, इलियास चौधरी सलामत अली प्रधान ,इकरार अली अनमोल विर्क, वरिष्ठ भाजपा नेता अली चौधरी , रोशन अरोड़ा,मो॰ कमर, ग्राम प्रधान रीना रानी, पंचायत सदस्य चरणजीत सिंह चन्नी,पूर्व ग्राम प्रधान बाबरखेड़ा देवी सिंह,यादव,ग्राम प्रधान बाबरखेड़ा नवी हुसैन,ग्राम प्रधान इस्लामनगर बसई ताहिर चौधरी, मासूम चौधरी,नीरजअरोड़ा, समाज सेवी चौधरी सतपाल सिंह, युवा मोर्चा जिला मीडिया प्रभारी भाजपा आकाश अरोड़ा,क्षेत्र पंचायत सदस्य बाबरखेड़ा विनोद कुमार,ग्राम प्रधान राजेन्द्र कुमार,रवि साहनी,महामंत्री सत्यपाल महामंत्री आलम सैफी,अब्दुल कादिर, इब्राहिम, दानिश, शेर खां,ज़रीफ़अहमद,डॉक्टर अशोक अरोड़ा समेत सैकड़ों लोग सम्मिलित रहे।