रुद्रपुर। आदर्श कॉलोनी क्षेत्र में पिस्टल लहराकर एक परिवार को धमकाने और क्षेत्र में भय का माहौल बनाने के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से एक .30 बोर की लोडेड पिस्टल तथा छह जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं।
पुलिस के अनुसार, आदर्श कॉलोनी में हुए एक विवाद के दौरान आरोपी रमन कक्कड़ और उसके साथी दीपक कुमार ने एक परिवार को जान से मारने की धमकी दी थी। घटना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर विशेष टीमों का गठन किया गया। टीमों ने लगातार छापेमारी, निगरानी और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर दोनों आरोपियों को दबोच लिया।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान केसरपुर निवासी रमन कक्कड़ और मजरा झुण्डी सकैनिया निवासी दीपक कुमार के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ संबंधित धाराओं में कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मामले में शामिल अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी है और उन्हें जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

संपादक – जसपुर टाइम्स
पता – लकड़ी मंडी चौराहा, पतरामपुर रोड, जसपुर, 244712
संपर्क – 9927277888
व्हाट्सप्प – 8279368237

More Stories
खाली बोतलों से बनाए रॉकेट, ब्राइट स्टार्ट, जसपुर के नौनिहालों ने भरी आसमान में उड़ान
पूर्व केन्द्री दर्जा मंत्री अजय भट्ट ने रूद्रपुर पहुंचकर इएसआईसी हाॅस्पिटल का निरीक्षण किया।
काशीपुर-रामपुर राष्ट्रीय राजमार्ग के गड्ढा मुक्त कार्यों का सीडीओ ने किया निरीक्षण,गुणवत्ता परखने के लिए एकत्र कराए नमूने।