वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देशन में जनपद में मादक पदार्थों की बिक्री एवं तस्करी की रोकथाम हेतु चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के अंतर्गत श्री मनोज कुमार कत्याल पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी एवं श्री अमित कुमार सैनी क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक थाना बनभूलपुरा श्री दिनेश सिंह फर्त्याल के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा एक नशा तस्कर को गिरफ्तार किया गया।
दिनांक 18.06.2026 को थाना बनभूलपुरा पुलिस टीम द्वारा शांति व्यवस्था एवं संदिग्ध वाहन/व्यक्ति चेकिंग के दौरान यात्री शेड, हिमालय स्कूल के सामने, गौला बाईपास रोड क्षेत्र से अभियुक्त नासिर पुत्र हमीद, निवासी रहमान मेडिकल वाली गली, नूरी मस्जिद, थाना बनभूलपुरा, नैनीताल, उम्र 26 वर्ष को 20.45 ग्राम अवैध स्मैक एवं एक मोटरसाइकिल संख्या UK04Q-4123 (सुपर स्प्लेंडर) के साथ गिरफ्तार किया गया।
अभियुक्त के विरुद्ध कोतवाली बनभूलपुरा में एफआईआर संख्या 100/2026, धारा 8/21/60 एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है।
पुलिस टीम:-
- उपनिरीक्षक जगवीर सिंह
- कांस्टेबल दिलशाद अहमद
- कांस्टेबल सुनील कुमार
- कांस्टेबल सुच्चा सिंह

संपादक – जसपुर टाइम्स
पता – लकड़ी मंडी चौराहा, पतरामपुर रोड, जसपुर, 244712
संपर्क – 9927277888
व्हाट्सप्प – 8279368237

More Stories
खाली बोतलों से बनाए रॉकेट, ब्राइट स्टार्ट, जसपुर के नौनिहालों ने भरी आसमान में उड़ान
पूर्व केन्द्री दर्जा मंत्री अजय भट्ट ने रूद्रपुर पहुंचकर इएसआईसी हाॅस्पिटल का निरीक्षण किया।
काशीपुर-रामपुर राष्ट्रीय राजमार्ग के गड्ढा मुक्त कार्यों का सीडीओ ने किया निरीक्षण,गुणवत्ता परखने के लिए एकत्र कराए नमूने।