August 18, 2026

Jaspur Times

News Portal

सीएम धामी ने बनबसा में बलवीर कश्यप की माता से मिलकर की शोक संवेदनाए व्यक्त

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का संवेदनशील और मानवीय व्यक्तित्व एक बार फिर देखने को मिला। चम्पावत जनपद भ्रमण के दौरान मुख्यमंत्री ने देशीफार्म, बनबसा में श्री बलवीर कश्यप के आवास पहुंचकर उनकी पूजनीय माता स्वर्गीय श्रीमती प्रेमा देवी के निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की तथा परिजनों को ढांढस बंधाया। साथ ही वन विभाग की ओर से सर्पदंश पीड़ित परिवार को 3 लाख रूपये की आर्थिक सहायता प्रदान कर सरकार की संवेदनशीलता का परिचय दिया।

इसके अतिरिक्त मुख्यमंत्री, चन्दफार्म निवासी श्री दिनेश चन्द्र जोशी के आवास पर पहुंचे और उनके पुत्र स्वर्गीय श्री नितिन जोशी के आकस्मिक निधन पर शोक व्यक्त करते हुए परिवार को हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया। वहीं चन्दफार्म निवासी श्री हरीश चन्द के आवास पहुंचकर उनके पूजनीय पिता स्वर्गीय श्री देवेन्द्र चन्द के निधन पर भी गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं।

दुःख की इस घड़ी में स्वयं परिवारों के बीच पहुंचकर उनका दुःख साझा करना यह दर्शाता है कि मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी केवल एक जनप्रतिनिधि नहीं, बल्कि प्रदेशवासियों के सुख-दुःख में सहभागी और एक संवेदनशील अभिभावक भी हैं। उत्तराखण्ड की जनता के प्रति उनका यह आत्मीय व्यवहार और सेवा भाव उन्हें जन-जन का प्रिय नेता बनाता है।