केंद्रीय रक्षा मंत्री
राजनाथ सिंह एवं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को मझौन, देहरादून में प्रसिद्ध निशानेबाज़ एवं पद्मश्री स्व. जसपाल राणा के त्रयोदशी संस्कार में शामिल होकर स्वर्गीय जसपाल राणा को श्रद्धांजलि अर्पित की।
केंद्रीय रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह ने स्वर्गीय श्री जसपाल राणा जी के छायाचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया। साथ ही उन्होंने परिजनों से भेंट कर शोक संवेदना व्यक्त की तथा भगवान से इस दुःख की घड़ी में परिवार को धैर्य एवं संबल प्रदान करने की कामना की।
इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश श्री बृजेश पाठक, कैबिनेट मंत्री श्री सौरव बहुगुणा, श्री खजान दास , सांसद डॉ. महेश शर्मा, श्री अजय भट्ट, डॉ. सुधांशु त्रिवेदी, विधायक श्री पंकज सिंह एवं अन्य लोग मौजूद रहे।

संपादक – जसपुर टाइम्स
पता – लकड़ी मंडी चौराहा, पतरामपुर रोड, जसपुर, 244712
संपर्क – 9927277888
व्हाट्सप्प – 8279368237

More Stories
मुख्यमंत्री धामी ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी जी की पुण्यतिथि पर भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी
हल्द्वानी पहुंचे सीएम धामी, जनता व नेताओं से की मुलाक़ात
हवलदार पंकज की तलाश के लिए मुख्यमंत्री ने दिए प्रभावी निर्देश