जसपुर। नाजिया इलाही खान के कथित विवादित बयान को लेकर नगर एवं आसपास के क्षेत्रों के मुस्लिम समुदाय में रोष व्याप्त है। शनिवार को शहर इमाम कारी अय्यूब के नेतृत्व में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने कोतवाली पहुंचकर प्रभारी निरीक्षक राजेश पाण्ड्य को तहरीर सौंपते हुए नाजिया इलाही खान के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कानूनी कार्रवाई किए जाने की मांग की।
तहरीर में आरोप लगाया गया कि नाजिया इलाही खान द्वारा दिए गए कथित बयान से धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं तथा इससे सामाजिक सौहार्द और आपसी भाईचारे पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि पैगंबर हजरत मोहम्मद के संबंध में की गई कथित अपमानजनक टिप्पणी से मुस्लिम समुदाय में गहरा आक्रोश है।
मुस्लिम समुदाय के प्रतिनिधियों ने प्रशासन से मामले का संज्ञान लेकर निष्पक्ष जांच कराने तथा कानून के अनुरूप कठोर कार्रवाई सुनिश्चित करने की मांग की।
इस दौरान सईद अ. हमीद,सदर, याक़ूब अली, सादिक हुसैन, सुलेमान,शफीक अहमद,शरीफ आदि लोग मौजूद रहे।

संपादक – जसपुर टाइम्स
पता – लकड़ी मंडी चौराहा, पतरामपुर रोड, जसपुर, 244712
संपर्क – 9927277888
व्हाट्सप्प – 8279368237

More Stories
जसपुर में पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ, 17 हजार बच्चों को पिलाई गई जीवन रक्षक दवा
रुद्रपुर:बागवाला में प्रधानमंत्री आवास योजना में बने 1872 आवासों का मुख्य सचिव ने किया निरीक्षण
मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन एक दिवसीय कार्यक्रम के तहत पहुंचे काशीपुर, योजनाओं का किया निरिक्षण