चेयरमैन राजकुमार सिंह एवं डायरेक्टर अवनीश कुमार ने सभी सफल छात्र-छात्राओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की
जसपुर। साईं इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज, जसपुर के श्री साईं फार्मेसी कॉलेज के डी.फार्मा प्रथम एवं द्वितीय वर्ष का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा। उत्तराखंड बोर्ड ऑफ टेक्निकल एजुकेशन, रुड़की द्वारा घोषित परिणाम में कॉलेज के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर संस्थान का गौरव बढ़ाया।
डी.फार्मा द्वितीय वर्ष में अरमान अहमद ने 80 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। शाहबाज खान ने 79.8 प्रतिशत अंकों के साथ द्वितीय तथा मोहम्मद मोनिस अंसारी ने 79.7 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान प्राप्त किया।
वहीं, डी.फार्मा प्रथम वर्ष में प्रियंका सरकार ने 81.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर कॉलेज में प्रथम स्थान हासिल किया। फरहीन जहां ने 77.8 प्रतिशत अंकों के साथ द्वितीय तथा मोहम्मद नईम सिद्दीकी ने 76.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान प्राप्त किया।
परीक्षा परिणाम घोषित होने के बाद कॉलेज परिसर में खुशी का माहौल रहा। संस्थान के चेयरमैन राजकुमार सिंह एवं डायरेक्टर अवनीश कुमार ने सभी सफल छात्र-छात्राओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों की मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन और संस्थान की गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का ही परिणाम है कि कॉलेज का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा।
इस अवसर पर विभागाध्यक्ष मोहम्मद सलमान सहित मोहम्मद फरमान, तरुण कुमार, रविंद्र पाल, सहगिल सल्तनत, प्रवीण चौहान, नदीम, फहीम एवं लोकेश सहित अन्य शिक्षक एवं स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे।

संपादक – जसपुर टाइम्स
पता – लकड़ी मंडी चौराहा, पतरामपुर रोड, जसपुर, 244712
संपर्क – 9927277888
व्हाट्सप्प – 8279368237

More Stories
उत्तराखंड के मीडिया प्रतिनिधिमंडल ने हैदराबाद प्रेस दौरे पर भारतीय राष्ट्रीय महासागर सूचना सेवा केंद्र का किया दौरा
मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए ₹ 63 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति
सीमांत क्षेत्र में शहीद स्मारक एवं विशाल तिरंगे का लोकार्पण, सीएम धामी ने वीर शहीदों को किया नमन