सितारगंज 15 जुलाई, 2026पूर्व केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री एवं सांसद अजय भट्ट ने बरी के पास काशीपुर-सितारगंज नेशनल हाईवे पर बेगुल नदी पर 10.72 करोड़ की लगत से बनाए जाने वाले पुल निर्माण कार्य का विधिवत भूमिपूजन किया व नारियल फोड़ कर कार्य का शुभारंभ कराया। उन्होंने पीडी एन एच ए आई को निर्देश दिए कि समय सीमा के भीतर पुल का निर्माण करना सुनिश्चित करें ताकि लगने वाले जाम से निजात मिल सके। उन्होंने कहा कि हमारी डबल इंजन की सरकार जिस कार्य का शिलान्यास करती है उसका लोकार्पण भी करती है। इस लिये जनता का हमारी सरकार के प्रति विश्वास भी बढ़ा है। उन्होंने पुल निर्माण कार्य के लिए मा 0 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मा0 मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार व्यक्त किया।
पीडी एन एच ए आई अचल जिंदल ने बताया कि 10.72 करोड़ की लगत से 81 मीटर लम्बे पुल का निर्माण कार्य आगामी मार्च 2027 तक पूर्ण कर लिया जाएगा।
इस अवसर पर दर्जा राज्य मंत्री खतीब अहमद, जिलाध्यक्ष भाजपा कमल जिंदल, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष ईश्वरी प्रसाद गंगवार, जिला पंचायत सदस्य सूरज नारायण, पीडी एनएचएआई अंचल जिंदल सहित अनेक जनप्रतिनिधि आदि उपस्थित थे।

संपादक – जसपुर टाइम्स
पता – लकड़ी मंडी चौराहा, पतरामपुर रोड, जसपुर, 244712
संपर्क – 9927277888
व्हाट्सप्प – 8279368237

More Stories
उत्तराखंड के मीडिया प्रतिनिधिमंडल ने हैदराबाद प्रेस दौरे पर भारतीय राष्ट्रीय महासागर सूचना सेवा केंद्र का किया दौरा
मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए ₹ 63 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति
सीमांत क्षेत्र में शहीद स्मारक एवं विशाल तिरंगे का लोकार्पण, सीएम धामी ने वीर शहीदों को किया नमन