रुद्रपुर, 05 अगस्त 2026
मुख्य विकास अधिकारी,उधम सिंह नगर के निर्देशानुसार सनातन धर्म कन्या इंटर कॉलेज, रुद्रपुर में बाल संरक्षण एवं बाल अधिकारों से संबंधित एक व्यापक जागरूकता अभियान आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में बाल कल्याण समिति, पुलिस विभाग (एएचटीयू), चिकित्सा विभाग, बाल विकास विभाग तथा चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 के प्रतिनिधियों द्वारा छात्राओं को बाल अधिकार, बाल विवाह, बाल श्रम, पोक्सो अधिनियम, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, पुलिस हेल्पलाइन 112, साइबर क्राइम हेल्पलाइन 1930,महिला हेल्पलाइन नंबर 181,तथा मानव तस्करी की रोकथाम के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई।
कार्यक्रम के दौरान छात्राओं को बताया गया कि बाल विवाह बच्चों के शारीरिक, मानसिक एवं सामाजिक विकास के साथ-साथ उनके स्वास्थ्य और शिक्षा पर गंभीर एवं दीर्घकालिक नकारात्मक प्रभाव डालता है। उन्हें अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने तथा किसी भी प्रकार की समस्या अथवा शोषण की स्थिति में संबंधित हेल्पलाइन सेवाओं का उपयोग करने के लिए कहा गया.
इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य, समस्त विद्यालय स्टाफ, विद्यालय की सभी छात्राएँ उपस्थित रहीं। कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों को सुरक्षित, जागरूक एवं सशक्त बनाना तथा बाल संरक्षण से संबंधित योजनाओं एवं सेवाओं की जानकारी जन-जन तक पहुँचाना रहा।

संपादक – जसपुर टाइम्स
पता – लकड़ी मंडी चौराहा, पतरामपुर रोड, जसपुर, 244712
संपर्क – 9927277888
व्हाट्सप्प – 8279368237

More Stories
सीएम धामी ने उत्तराखण्ड हथकरघा एवं हस्तशिल्प विकास परिषद द्वारा आयोजित 12वें राष्ट्रीय हथकरघा दिवस समारोह में प्रतिभाग किया
जिलाधिकारी मयूर दीक्षित एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर डाक कांवड़ की व्यवस्थाओं एवं सुरक्षा का लिया जायजा
जनकल्याण, रोजगार, शिक्षा, श्रमिक हित और आधारभूत विकास को नई गति : धामी कैबिनेट के ऐतिहासिक फैसले