आलम रज़ा
जसपुर। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शनिवार को पूर्व विधायक डॉ. शैलेन्द्र मोहन सिंघल के आह्वान पर जसपुर में निकाली गई बाइक तिरंगा यात्रा ने शहर की सियासी फिजा को देशभक्ति के रंग में रंग दिया। हाथों में तिरंगा और जुबां पर देशभक्ति के नारे लिए बड़ी संख्या में हर वर्ग के लोग इस बाइक यात्रा में शामिल हुए। जहाँ देशभक्ति गीतों से नगर की सड़कें गूंजती रहीं और जगह-जगह यात्रा का स्वागत किया गया।
यात्रा की सफलता को जहां समर्थक डॉ. सिंघल की मजबूत जनपकड़ और सक्रिय राजनीतिक भूमिका के तौर पर देख रहे हैं, वहीं राजनीतिक गलियारों में इसके अलग-अलग मायने निकाले जा रहे हैं। यात्रा के दौरान जुटी भीड़ ने डॉ. सिंघल के समर्थकों में नया उत्साह भरने का काम किया।
राजनीतिक जानकारों की नजर में यह आयोजन महज स्वतंत्रता दिवस का कार्यक्रम नहीं था। इसे आगामी विधानसभा चुनाव से पहले डॉ. सिंघल की जनता मे आज भी मजबूत पकड़, और सक्रियता बढ़ने और अपने राजनीतिक आधार को फिर से मजबूत करने की कवायद के तौर पर भी देखा जा रहा है।दूसरी और इस बाइक तिरंगा यात्रा के जरिए उन्होंने संगठन के भीतर और बाहर अपने राजनीतिक विरोधियों को भी जनता पर अपनी मजबूत पकड़ तथा अपनी सक्रिय मौजूदगी का संदेश दिया।
डॉ. शैलेन्द्र मोहन सिंघल जसपुर विधानसभा क्षेत्र से तीन बार विधायक रह चुके हैं। वर्ष 2017 में भाजपा में शामिल होने के बाद उन्हें दो विधानसभा चुनावों में हार का सामना करना पड़ा। इसके बावजूद वह क्षेत्र की राजनीति में सक्रिय बने हुए हैं। अब 2027 के विधानसभा चुनाव की आहट के बीच बाइक तिरंगा यात्रा जैसे बड़े जनसंपर्क कार्यक्रम को उनकी राजनीतिक तैयारियों से जोड़कर देखा जा रहा है।
यात्रा के दौरान उमड़ा जनसमर्थन उनके लिए कितना स्थायी राजनीतिक समर्थन साबित होगा, इसका फैसला आने वाला विधानसभा चुनाव करेगा। फिलहाल बाइक तिरंगा यात्रा ने जसपुर की राजनीति में डॉ. सिंघल की सक्रियता और उनके सियासी प्रभाव को लेकर चर्चा जरूर तेज कर दी है।

संपादक – जसपुर टाइम्स
पता – लकड़ी मंडी चौराहा, पतरामपुर रोड, जसपुर, 244712
संपर्क – 9927277888
व्हाट्सप्प – 8279368237

More Stories
दुखद : हल्द्वानी में करंट से पिता और पुत्री की मौत
जसपुर पंजाबी महासभा की 53 सदस्यीय कार्यकारिणी ने भव्य समारोह मे ली शपथ
एशियन ओपन शॉर्ट ट्रैक स्पीड स्केटिंग ट्रॉफी का मुख्यमंत्री ने किया शुभारंभ