August 23, 2026

Jaspur Times

News Portal

निकायों में कार्यरत पर्यावरण मित्रों की समस्याओं को लेकर शासन स्तर पर हुई बैठक,कई बिंदुओं पर सहमति

पूर्ण विश्वास हे कि बैठक में बनी सहमति से प्रदेश के पर्यावरण मित्रों को मिलेगा लाभ:मेहन्द्र राही

जसपुर । राज्य की नगर निकायों में कार्यरत पर्यावरण मित्रों की विभिन्न समस्याओं को लेकर शासन स्तर पर हुई बैठक में विस्तार रूप से चर्चा करने के बाद कई बिंदुओं पर सहमति बनी ।
देहरादून आईटी पार्क स्थित पंचायतीराज निदेशालय के सभागार में शहरी विकास सचिव नितेश झा की अध्यक्षता एंव शहरी विकास विभाग निदेशक विनोद गोस्वामी और सफाई कर्मचारी आयोग उपाध्यक्ष भागवत प्रसाद मकवाना की मौजूदगी में प्रदेश के कर्मचारी संगठनों के साथ बैठक हुई। जिसमें उत्तरांचल स्वच्छकार कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष राम अवतार राजौर ने कर्मचारी हितों के लिए ढांचे में संशोधित करने , मौहल्ला स्वच्छता समिति , आउटसोर्स तथा अन्य पर्यावरण मित्रों का मानदेय बढ़ाने, ठेका प्रथा को समाप्त करने , स्वच्छता समिति समेत 10 वर्ष की सेवा पूर्ण कर चुके पर्यावरण मित्रों को नियमितीकरण करने , पर्यावरण मित्रों को प्रत्येक महीने सुरक्षा किट उपलब्ध कराने तथा स्वास्थ्य परीक्षण सुनिश्चित कराने , गोल्डन कार्ड बनाने आदि मांगों को प्रमुखता के साथ रखा । बैठक में पर्यावरण मित्रों के वेतन से कटौती के बाद भी ईपीएफ और ईएसआई जमा न करने , अधिकारियों एवं ठेकेदार द्वारा पर्यावरण मित्रों का शोषण की शिकायतों का समाधान करने समेत कई बिंदुओं पर विस्तार रूप से चर्चा की गई । उत्तरांचल स्वच्छकार कर्मचारी संघ के प्रदेश महामंत्री महेंद्र सिंह राही ने बताया कि शासन के अधिकारियों और कर्मचारी संगठन के बीच हुई बैठक में पर्यावरण मित्रों का मानदेय बढ़ाने , ढांचे को संशोधित करने , नगर निकायों में वर्षों से कार्यरत स्वच्छता समिति आउटसोर्स तथा अन्य माध्यम से कार्यरत सभी पर्यावरण मित्रों के नियमितीकरण करने , ठेका प्रथा को पूर्ण रूप से समाप्त करने के लिए शासन स्तर पर एजेंसी बनाकर नगर निकायों के माध्यम से पर्यावरण मित्रों को वेतन की सुविधा देने, कैशलेस की सुविधा एवं पर्यावरण मित्रों का एक वर्ष में स्वास्थ्य परीक्षण कराने समेत कई बिंदुओं पर सहमति बनी। बताया कि प्रदेश के 12 कर्मचारी संगठनों के अध्यक्ष एवं महामंत्री को बैठक में आमंत्रित किया गया था । प्रदेश महामंत्री महेंद्र राही ने उम्मीद जताई कि शहरी विकास सचिव समेत अन्य अधिकारियों के बीच बैठक में बनी सहमति से प्रदेश के पर्यावरण मित्रों का उनके अधिकारों का लाभ शीध्र ही मिलेगा। बैठक में शहरी विकास सहायक निदेशक विनोद कुमार आर्य , नगर निगम देहरादून नगर आयुक्त अशोक पांडे , नगर निगम हरिद्वार नगर आयुक्त नंदन कुमार , पंचायती राज निदेशक निधि यादव कालका भट्ट , उत्तरांचल स्वच्छकार कर्मचारी संघ प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेश लाल , नरेश खेतवाल , शेखर , जितेंद्र कुमार समेत संगठनों के प्रतिनिधि और अधिकारी मौजूद रहे ।