महाविद्यालय पतलोट के भवन निर्माण के लिए ₹4 करोड़ 37 लाख की धनराशि कराई थी स्वीकृत, मंत्री कैड़ा के अथक प्रयासों से भूमि की रजिस्ट्री का कार्य भी हुआ था सम्भव
उत्तराखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री एवं भीमताल विधायक श्री राम सिंह कैड़ा ने राजकीय महाविद्यालय पतलोट के नवनिर्मित भवन का लोकार्पण किया। इस अवसर पर क्षेत्र की जनता, जनप्रतिनिधियों एवं स्थानीय लोगों ने मंत्री श्री कैड़ा का फूल-मालाओं तथा ढोल-नगाड़ों के साथ भव्य स्वागत किया। लोकार्पण कार्यक्रम में क्षेत्रवासियों ने महाविद्यालय भवन निर्माण को क्षेत्र की शिक्षा व्यवस्था के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया।
राजकीय महाविद्यालय पतलोट के भवन निर्माण के लिए कैबिनेट मंत्री श्री राम सिंह कैड़ा के प्रयासों से ₹4 करोड़ 37 लाख की धनराशि स्वीकृत कराई गई। महाविद्यालय के लिए भूमि की रजिस्ट्री संपन्न कराने में भी मंत्री श्री कैड़ा ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। भवन निर्माण एवं भूमि संबंधी कार्यों के पूर्ण होने से क्षेत्र के विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है।
मंत्री राम सिंह कैड़ा ने कहा कि शिक्षा किसी भी क्षेत्र के विकास की मजबूत नींव होती है। ग्रामीण एवं पर्वतीय क्षेत्रों के विद्यार्थियों को अपने ही क्षेत्र में उच्च शिक्षा की बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकताओं में शामिल है। उन्होंने कहा कि महाविद्यालय के माध्यम से क्षेत्र के युवाओं को शिक्षा के बेहतर अवसर मिलेंगे और उन्हें उच्च शिक्षा के लिए दूर-दराज के क्षेत्रों में जाने की आवश्यकता भी नहीं होगी।
मंत्री कैड़ा ने कहा कि राजकीय महाविद्यालय पतलोट में विद्यार्थियों की शैक्षणिक आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए भूगोल एवं संस्कृति विषयों का संचालन शुरू कराने के लिए भी प्रयास किए जा रहे हैं, ताकि विद्यार्थियों को अपनी रुचि के अनुरूप विषयों का अध्ययन करने का अवसर मिल सके। मंत्री कैड़ा ने कहा कि भविष्य में महाविद्यालय को और अधिक सुविधासंपन्न बनाने तथा शैक्षणिक गतिविधियों का विस्तार करने की दिशा में निरंतर प्रयास किए जा रहे है
कैबिनेट मंत्री कैड़ा ने कहा कि क्षेत्र का सर्वांगीण विकास, शिक्षा, सड़क, पेयजल एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं का विस्तार उनकी प्राथमिकता है। जनहित से जुड़े कार्यों को आगे बढ़ाने के लिए वे निरंतर प्रयासरत हैं। उन्होंने क्षेत्रवासियों के स्नेह, सहयोग एवं स्वागत के लिए आभार व्यक्त किया।
क्षेत्र वासियो ने कहा महाविद्यालय भवन का लोकार्पण पतलोट क्षेत्र के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है । इससे क्षेत्र में उच्च शिक्षा के बुनियादी ढांचे को मजबूती मिलेगी तथा स्थानीय विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में सकारात्मक पहल आगे बढ़ाने मै मंत्री राम सिंह कैड़ा लगातार प्रयास कर रहे है.
इस दौरान, क्षेत्र जनप्रतिनिधि, छात्र संघ के पदाधिकारी, हजारों की संख्या मै जनता, छात्र छात्राये उपस्थित रहे!

संपादक – जसपुर टाइम्स
पता – लकड़ी मंडी चौराहा, पतरामपुर रोड, जसपुर, 244712
संपर्क – 9927277888
व्हाट्सप्प – 8279368237

More Stories
भारत की जनगणना-2027 के द्वितीय चरण (जनसंख्या गणना) हेतु तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित
12 दिसम्बर 2026 को प्रदेशभर में आयोजित होगी राष्ट्रीय लोक अदालत
हल्द्वानी में तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया