उस्मान अहमद,संवाददाता
जसपुर, । जसपुर पहुंची कांग्रेस की न्याय यात्रा का लोगों ने स्वागत किया। यात्रा का समापन शनिवार को देर शाम को जसपुर में किया गया। मिस्सरवाला की जनसभा के बाद न्याय यात्रा कुंडा, गोविंदपुर और ध्याननगर होते हुए सुभाष चौक पहुंची। विधायक आदेश चौहान के नेतृत्व में यात्रा नगर से होते हुए पृथ्वीराज चौक तक ढोल नगाड़ों के साथ हाथों में स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर निकाली गई। नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, उपनेता प्रतिपक्ष भुवन कापड़ी आदि ने सरकार की नीतियों के खिलाफ जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठाया। तथा यात्रा का समापन किया। इस दौरान विधायक आदेश चौहान, वरुण चौधरी, सुभाष शर्मा, शैलेंद्र गहलोत,नगर अध्यक्ष नाज़िम, जमील अहमद, शेख हाशिम, मो. नाजिम, गजेंद्र चौहान आदि रहे।

संपादक – जसपुर टाइम्स
पता – लकड़ी मंडी चौराहा, पतरामपुर रोड, जसपुर, 244712
संपर्क – 9927277888
व्हाट्सप्प – 8279368237

More Stories
पूर्व विधायक के बयान पर भाकियू में आक्रोश, आंदोलन की चेतावनी
आगामी कुंभ मेले के दृष्टिगत रात्रि के समय चल रहे निर्माण कार्यों पेंटिंग एवं घाटों का सौंदर्यीकरण कार्यों का जायजा लेने देर रात्रि धरातल पर पहुंचे जिलाधिकारी मयूर दीक्षित
लग्जरी बसों के विरुद्ध तीसरे दिन भी चला विशेष चेकिंग अभियान, 35 चालान और 02 बसें सीज