स्वास्थ्य एवं शिक्षा से जुड़े मुद्दों पर हुई चर्चा, उत्तराखंड आने का दिया निमंत्रण
उस्मान अहमद, संवाददाता
—
जसपुर। उत्तराखंड सरकार में राज्य मंत्री डॉ. यूनुस चौधरी ने नई दिल्ली में केंद्रीय राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) प्रतापराव गणपतराव जाधव से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान उत्तराखंड में आयुर्वेदिक एवं यूनानी कॉलेजों की स्थापना सहित स्वास्थ्य और शिक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई। डॉ. यूनुस चौधरी ने प्रदेश में पारंपरिक चिकित्सा पद्धतियों को बढ़ावा देने तथा आयुर्वेद और यूनानी चिकित्सा की शिक्षा के लिए बेहतर अवसर उपलब्ध कराने से संबंधित विषयों पर केंद्रीय मंत्री का ध्यान आकर्षित किया।
मुलाकात के दौरान दोनों के बीच प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार और शिक्षा के क्षेत्र में संभावनाओं को लेकर भी विचार-विमर्श हुआ। डॉ. चौधरी ने कहा कि उत्तराखंड में आयुर्वेदिक एवं यूनानी कॉलेजों की स्थापना से चिकित्सा शिक्षा को प्रोत्साहन मिलने के साथ ही युवाओं को इन क्षेत्रों में अध्ययन के अधिक अवसर मिल सकते हैं। इससे पारंपरिक चिकित्सा पद्धतियों के विकास को भी गति मिलने की संभावनाएं हैं।
इस अवसर पर डॉ. यूनुस चौधरी ने केंद्रीय मंत्री प्रतापराव गणपतराव जाधव को उत्तराखंड पधारने का सादर निमंत्रण दिया। केंद्रीय मंत्री ने उनके निमंत्रण को सहर्ष स्वीकार किया। डॉ. चौधरी ने इस मुलाकात को प्रदेश में स्वास्थ्य एवं शिक्षा से जुड़े विषयों पर संवाद की दृष्टि से महत्वपूर्ण बताया।

संपादक – जसपुर टाइम्स
पता – लकड़ी मंडी चौराहा, पतरामपुर रोड, जसपुर, 244712
संपर्क – 9927277888
व्हाट्सप्प – 8279368237

More Stories
मुख्यमंत्री ने गैरसैंण में 231.91 करोड़ रुपये की 12 विकास योजनाओं का किया लोकार्पण एवं शिलान्यास
जसपुर में कांग्रेस की न्याय यात्रा का समापन
पूर्व विधायक के बयान पर भाकियू में आक्रोश, आंदोलन की चेतावनी